Auto News

20 लाख के बजट में लग्जरी SUV का सपना, देखें मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के गजब फीचर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

जमशेदपुर: हर आम आदमी का सपना होता है कि उसके पास एक ऐसी कार हो जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ आराम से सफर कर सके. आरामदायक सफर के लिए लोग लग्जरी गाड़ी देखते हैं. अंदर भरपूर स्पेस मिले, माइलेज शानदार हो और मेंटेनेंस भी ज्यादा महंगा न पड़े. ऐसे ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अल्फा e-CVT इन दिनों काफी चर्चा में है. करीब 20 लाख के ऑन-रोड बजट में यह एसयूवी प्रीमियम लुक, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन माइलेज का शानदार विकल्प बनकर सामने आई है.

मारुति सुजुकी के सेल्स मैनेजर सूरज यादव बताते हैं कि ग्रैंड विटारा Alpha e-CVT एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिससे कार बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम ईंधन खर्च करती है. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी लगभग 27.97 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. खास बात यह है कि कम स्पीड पर कई बार यह केवल इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकती है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है.

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस मोबाइल चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम साउंड सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट और की-लेस एंट्री जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, एयर प्यूरीफायर और सुजुकी कनेक्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

सुरक्षा के मामले में भी ग्रैंड विटारा काफी मजबूत मानी जाती है. इसमें 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो परिवार के साथ सफर को और सुरक्षित बनाते हैं.

अगर आप करीब 20 लाख रुपये के बजट में ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं जो शानदार माइलेज, लग्जरी लुक, आधुनिक तकनीक, बेहतरीन सुरक्षा और कम मेंटेनेंस का संतुलित पैकेज दें तो मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अल्फा e-CVT एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है. यही वजह है कि यह एसयूवी आज भारतीय परिवारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और प्रीमियम मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।