Technology

X Revenue बंद हुआ प्रोग्राम, 11 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा पैसा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

X Revenue Program: एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म से पैसा कमाना चाह रहे क्रिएटर्स को बड़ा झटका लगने वाला है. कंपनी ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम को बंद कर दिया है. इस प्रोग्राम के तहत 7 सितंबर के बाद किसी को कोई पैसा नहीं दिया जाएगा. रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत आखिरी पेमेंट 11 सितंबर को जारी होगी. एक्स ने एक ब्लॉग लिखकर इसका ऐलान किया है और इसके साथ क्रिएटर प्रोग्राम के लिए नए साइन-अप पर भी 7 अगस्त से रोक लग चुकी है. इसका मतलब है कि अब कोई भी यूजर क्रिएटर रेवेन्यू प्रोग्राम के लिए साइन-अप नहीं कर पाएगा. आइए जानते हैं कि इस प्रोग्राम को बंद क्यों किया गया है और इसकी जगह कौन-सा प्रोग्राम लाया जा रहा है.

क्या था एक्स का रेवेन्यू प्रोग्राम?

एक्स के रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत यूजर्स को उनके कंटेट पर इगेजमेंट के हिसाब से पैसा दिया जाता था. जिस यूजर के कंटेट पर जितनी ज्यादा रीच और इंगेजमेंट होती थी, उसकी कमाई उतनी ही ज्यादा होती थी. हालांकि, इसके लिए यूजर का एक्स का प्रीमियम मेंबर होना जरूरी था. हाल ही में एक्स के प्रोडक्ट चीफ Nikita Bier ने अपना पद छोड़ा था. उनके इस्तीफा देते ही इस प्रोग्राम को बंद कर दिया गया है.

क्यों बंद किया जा रहा है रेवेन्यू प्रोग्राम?

एक्स की क्रिएटर्स हेड Allegra Jacchia ने रेवेन्यू प्रोग्राम को बंद करने का कारण बताया है. उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले इंसेंटिव में गड़बड़ थी. क्रिएटर्स पैसा कमाने के लिए अपना ऑरिजनल कंटेट पोस्ट करने की बजाय दूसरे क्रिएटर के कंटेट को रीयूज करते थे. इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी ऑरिजनल कंटेट रिवॉर्ड प्रोग्राम ला रही है. Jacchia ने कहा कि कंपनी के पास रेवेन्यू प्रोग्राम के लिए नए-नए नियम लाने का ऑप्शन था, लेकिन इसे बंद कर दोबारा नई शुरुआत करना बेहतर फैसला है. नए प्रोग्राम को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे ऑरिजनैलिटी को पहले दिन से ही रिवॉर्ड मिलना शुरू हो जाएगा. बता दें कि रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत रजिस्टर्ड एलिजिबल क्रिएटर्स को 14 अगस्त, 28 अग्स्त को पेआउट दिया जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर तक हुई कमाई की पूरी पेमेंट 11 सितंबर को जारी कर दी जाएगी. इसके बाद इस प्रोग्राम के तहत कोई पैसा नहीं दिया जाएगा.

क्या है एक्स का नया ऑरिजनल कंटेट रिवॉर्ड प्रोग्राम?

इस प्रोग्राम के तहत उन क्रिएटर्स को रिवॉर्ड दिया जाएगा, जो प्लेटफॉर्म पर ऑरिजनल आइडिया, एक्सपर्टीज, रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी और कॉमेंट्री पोस्ट करेंगे. इसमें किसी दूसरे के कंटेट यूज या रीशेयर करने वालों को रेवेन्यू नहीं मिलेगा. नए सिस्टम में एलिजिबल क्रिएटर्स को ऑरिजनल कंटेट पर आए इंप्रेशन के आधार पर हर 15 दिन के बाद पैसा मिलेगा. एक्स का कहना है कि वह ऐसे कंटेट को ऑरिजनल मानेगी, जिसमें यूजर अपनी आवाज, अपना नजरिया, एक्सपर्टीज या क्रिएटिविटी दिखाएंगे. इसमें थ्रेड्स, वीडियो, मीम्स, ऑरिजनल रिपोर्टिंग, एनालिसिस, कॉमेंट्री, रिएक्शन, फोटोग, ग्राफिक्स, इलस्ट्रेशन और दूसरे क्रिएटिव काम शामिल हैं. अगर कोई कंटेट अपने कॉन्टैक्स्ट, नैरेशन, ह्यूमर या क्रिएटिव एडिटिंग से किसी दूसरे के कंटेट को काफी हद तक बदल देगा तो भी उसे ऑरिजनल कंटेट के तौर पर ट्रीट किया जाएगा.

कैसे हो सकते हैं नए प्रोग्राम में शामिल?

फिलहाल क्रिएटर रिवॉर्ड प्रोग्राम में वो यूजर्स ही शामिल हो सकते हैं, जो रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम का हिस्सा थे. नए प्रोग्राम के लिए यूजर का कम से कम 18 वर्ष का होना जरूरी है और उसके देश में यह प्रोग्राम अवेलेबल होना चाहिए. आपका अकाउंट पर्सनल या बिजनेस होना चाहिए और आपके पास प्रीमियम एक्स प्लान होना जरूरी है. नए प्रोग्राम के लिए क्वालिफाई करने के लिए आपके अकाउंट के 500 वेरिफाईड फॉलोवर्स, पिछले 90 दिनों में वेरिफाईड यूजर्स से 5 लाख होम टाइमलाइन इंप्रेशन होने चाहिए और आपको रेगुलर ऑरिजनल कंटेट पोस्ट करना होगा. क्रिएटर स्टूडियो के जरिए इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. अगर एक बार किसी यूजर की अपील रिजेक्ट हो जाती है तो 90 दिनों के बाद उसे फिर से अप्लाई करने का ऑप्शन मिलेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।