Raebareli : थाना बछरावां के अंतर्गत शारदा नहर में एक अज्ञात शव मिला

Jrs Computer
2 Min Read

Raebareli !  जनपद रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत कई वर्षों से जनपद में मिलने वाले लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है। जनपद रायबरेली में अब तक चौहान गुट ने 157 लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवा चुका है और साथ ही तेरहवीं संस्कार भी करवाया जाता है।

बीते कुछ दिन पूर्व को थाना बछरावां के अंतर्गत शारदा नहर में एक अज्ञात शव मिला,  उस शव को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु थाना बछरावां पुलिस ने ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान से संपर्क किया।

इसके बाद आवश्यक कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद लावारिश शव को शहर के शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार एसआई जीवन चन्द जोशी, पीएनओ: 972310392, आरक्षी क़ासिब अहमद, पीएनओ: 182631942,  थाना बछरावां रायबरेली की मौजूदगी में सम्मान के साथ करवाया गया। जिलाध्यक्ष मो0 उमर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार 22 मई को भी चौहान गुट ने प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एक लावारिस शव का दाह संस्कार गैंगासो घाट में मेजरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह और एक लावारिस शव का दाह संस्कार डलमऊ घाट पर वहां के पण्डा को पैसे भेजकर करवाया। इस मौके पर  प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो. उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, प्रदेश मीडिया महामंत्री रमाशंकर शुक्ला, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *