Auto News

300 KM+ रेंज, एडवांस फीचर्स…कीमत ₹10 लाख! Vinfast ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक SUV; टेस्टिंग शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Vinfast ने भारत में अपनी छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी Vinfast VF 5 की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है. हाल ही में बेंगलुरु में इसकी स्पाई इमेज सामने आई है, जो सेकंड जनरेशन मॉडल की है. कंपनी पहले VF6, VF7 और VF MPV 7 लॉन्च कर चुकी है और अब सब-4 मीटर सेगमेंट पर फोकस कर रही है. ये सेगमेंट भारत में बहुत पॉपुलर है और Tata Punch EV, Nexon EV जैसे विकल्प मार्केट में पहले से मौजूद हैं.

विनफास्ट का लक्ष्य 2030 तक सालाना 10 लाख यूनिट प्रोडक्शन का है, इसलिए हाई-वॉल्यूम सेगमेंट में एंट्री जरूरी है. अगर कंपनी भारत में हाई लोकलाइजेशन करती है तो Vinfast VF 5 कंपीटिटिव प्राइस पर आ सकती है. लॉन्च का आधिकारिक समय अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन टेस्टिंग से लगता है कि जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकती है. कीमत अनुमानित रूप से ₹10 लाख से शुरू हो सकती है.

डिजाइन और डायमेंशन

डिजाइन के मामले में सेकेंड जेन VF 5 पहले वाले हैचबैक-स्टाइल से अलग ज्यादा रग्ड और एसयूवी-जैसा लुक रखती है. फ्रंट में अपराइट फेशिया, फ्लैट बॉनेट, क्लोज्ड ग्रिल, लोअर हेडलैम्प और फुल-विड्थ एलईडी डीआरएल दिखते हैं. वाइड बंपर में हॉरिजॉन्टल स्लैट्स भी हैं. साइड में शार्प पैनलिंग, सर्कुलर व्हील आर्चेस, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और पारंपरिक डोर हैंडल्स हैं. रियर में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, चंकी बंपर और कनेक्टेड टेल लैंप जैसे फीचर्स हैं. ग्लोबल वर्जन के डाइमेंशन की बात करें, तो ये 3967 मिमी लंबाई, 1723 मिमी चौड़ाई, 1579 मिमी ऊंचाई और 2514 मिमी व्हीलबेस के साथ आती है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर में बड़े फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए डैशबोर्ड, स्पोर्टी 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल की उम्मीद है. सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. सेफ्टी में ADAS सहित कई फीचर्स उपलब्ध होंगे.

बैटरी, मोटर और रेंज

बैटरी ऑप्शन में 29.6 KWH और 37.23 KWH शामिल रहेगा. इसकी फ्रंट-माउंटेड सिंगल मोटर 134 HP पावर और 135 NM टॉर्क देती है. बड़े बैटरी पैक के साथ एनईडीसी रेंज करीब 326.4 किलोमीटर है. फास्ट चार्जर से 10 से 70 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 33 मिनट में हो जाता है. कुल मिलाकर विनफास्ट वीएफ 5 सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।