Auto News

Skoda Superb डीजल इंजन के साथ कर रही वापसी! इन फीचर्स से होगी लैस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Skoda Superb India अपनी फ्लैगशिप सेडान Superb को डीजल इंजन के साथ फिर इंडियन मार्केट में लॉन्च कर रही है. कंपनी ने इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेंशन दे दी है. इस अनाउंसमेंट के बाद वो ग्राहक खुश हैं, जो लंबे समय से प्रीमियम सेगमेंट में डीजल विकल्प की मांग कर रहे थे. स्कॉडा ने 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले अपने पूरे डीजल पोर्टफोलियो को बंद कर दिया था. उसके बाद से कंपनी सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट ही बेच रही थी. अब चौथी पीढ़ी की सुपर्ब टीडीआई के रूप में वापस आ रही है.

ये कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में इम्पोर्ट की जाएगी. डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है. स्कोडा इंडिया के ब्रांड हेड आशीष गुप्ता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. सुपर्ब एलएंडके ट्रिम में आएगी और डीलरशिप पर रुचि दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू हो गई है. India-EU फ्री ट्रेड डील से कस्टम ड्यूटी कम होने की संभावना से कीमतें आकर्षक रहने का अनुमान है. ये कदम स्कोडा के प्रीमियम सेगमेंट को मजबूत करेगा.

इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल्स

सुपर्ब में 2.0-लीटर टीडीआई डीजल इंजन मिल सकता है. हालिया जानकारी के अनुसार ये करीब 150 हॉर्सपावर का पावर आउटपुट देगा और 0-100 किमी/घंटा की स्पीड करीब 9.2 सेकंड में हासिल कर सकता है. ग्लोबल मार्केट में इसी इंजन के दो वर्जन उपलब्ध हैं, जिनमें आगे वाले पहियों वाले में कम पावर और ऑल-व्हील ड्राइव वाले में ज्यादा टॉर्क मिलता है. भारत में आने वाले मॉडल की सटीक स्पेसिफिकेशन लॉन्च के करीब साफ होंगी. ये इंजन स्कोडा के लिए छह साल बाद डीजल की वापसी का प्रतीक है.

फीचर्स और इंटीरियर

टॉप-स्पेक एलएंडके वेरिएंट में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल-लाइट्स और 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलने वाले हैं. केबिन में 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 14-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल रहने की उम्मीद है. प्रीमियम फील और स्पेस सुपर्ब की पुरानी पहचान रही है, जो नई पीढ़ी में और बेहतर होने वाली है.

कीमत और उपलब्धता

सीबीयू होने के कारण शुरुआती कीमत 55 से 60 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. भारत-ईयू एफटीए लागू होने से ड्यूटी कम होने पर कीमतें और आकर्षक हो सकती हैं. डीलरशिप पर अभी से बुक करने या रुचि दर्ज कराने का विकल्प उपलब्ध है. डिलीवरी 2027 के दूसरे क्वार्टर से शुरू होने वाली हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।