Ավտո նորություններ

इंतजार खत्म! Mahindra Scorpio N पिक-अप ट्रक इस दिन मारेगा एंट्री; पहली झलक आई सामने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Mahindra ने अपने सबसे प्रतीक्षित मॉडल Scorpio N pickup Truck का नया टीज़र जारी कर दिया है. ये पिकअप 14 अगस्त 2026 को डेब्यू के लिए तैयार है. टीजर वीडियो में इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर के कुछ हिस्से दिखाए गए हैं. महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है, ‘Something bigger is on its way. Born for a Bigger World. 14.08.26’. ये गाड़ी 2023 में पेश किए गए ग्लोबल पिक-अप कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है. Mahindra Scorpio N एसयूवी पर बेस्ड ये लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भारतीय और ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया गया है.

ये Toyota Hilux और Isuzu V-Cross जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगा. टीज़र में एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ और अपडेटेड डिज़ाइन के संकेत साफ दिख रहे हैं. महिंद्रा की परंपरा के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस इवेंट में इसे अनवील किया जाएगा. साथ ही बीई 6 स्पोर्टेक वेरिएंट भी पेश होने की उम्मीद है. ये पिकअप डबल कैब लेआउट के साथ आएगा और स्कॉर्पियो एन के मॉडर्न फीचर्स को समेटेगा. आइए इससे संबंधित अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

टीजर में क्या दिखा

टीजर वीडियो में नए महिंद्रा लोगो, एलईडी डीआरएल, डबल कैब स्ट्रक्चर, रूफ रेल, बड़े अलॉय व्हील्स और पीछे सी-शेप टेललाइट्स के संकेत मिलते हैं. कार्गो बेड हाइलैक्स जैसा दिखता है. इंटीरियर में नया डैशबोर्ड और इंफोटेनमेंट सिस्टम के झलक दिखी. पैनोरामिक सनरूफ महिंद्रा पिकअप में पहली बार शामिल होने वाला है.

अपेक्षित फीचर्स

स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से कई फीचर्स उधार लिए जाएंगे. इनमें लेवल 2 ADA, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर और 540 डिग्री कैमरा सिस्टम शामिल होने की उम्मीद है.

इंजन और ड्राइवट्रेन

2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिल सकते हैं. मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4×4 सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा. स्कॉर्पियो एन के पावरफुल इंजन और टेर्रेन मैनेजमेंट सिस्टम को बरकरार रखा जाएगा.

लॉन्च और कीमत

14 अगस्त 2026 को ग्लोबल डेब्यू के बाद भारत में 2027 में लॉन्च हो सकता है. अनुमानित कीमत 18 से 23 लाख रुपये के बीच रहने की बात कही जा रही है. ये लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։