Tech News

AI Washing Machine: कपड़ों की जरूरत खुद समझेगी ये स्मार्ट मशीन, देखें 5 Best ऑप्शन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

AI Washing Machine वॉशिंग मशीन आने से पहले कपड़े धोने में काफी मेहनत और समय लगता था. इसके बाद ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों ने यह काम काफी आसान कर दिया. अब नई तकनीक के साथ बाजार में ऐसी स्मार्ट वॉशिंग मशीनें भी मौजूद हैं, जो कपड़ों का वजन, फैब्रिक और गंदगी समझकर धुलाई का तरीका तय करने में मदद करती हैं. AI पावर्ड वॉशिंग मशीन का मकसद हर बार सही वॉश प्रोग्राम चुनने की परेशानी को कम करना है. इससे समय, पानी, बिजली और डिटर्जेंट की बचत हो सकती है. कुछ मॉडल में Wi-Fi कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन के जरिए मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है. 

टच स्क्रीन से लेकर AI वॉश तक यह मशीन है बेस्ट 

Haier F17 वॉशर-ड्रायर AI वॉश के साथ स्मार्ट डोजिंग, स्टीम वॉश और वॉश के साथ ड्रायर की सुविधा मिलती है. Haier F17 वॉशर-ड्रायर की कीमत 75,990 रुपये है. इसकी सबसे अलग खासियत 15, 20 और 25 डिग्री तक घूमने वाली टच स्क्रीन है. स्क्रीन को यूजर अपनी ऊंचाई और देखने की जगह के अनुसार ऊपर की तरफ झुका सकता है. इससे मशीन इस्तेमाल करते समय बार-बार नीचे झुकने की जरूरत कम हो सकती है. इसमें AI वॉश, स्मार्ट डोजिंग, स्टीम वॉश और वॉश के साथ ड्रायर भी मिलता है.

AI खुद समझेगा कपड़ों की जरूरत

F17 में AI वॉश फीचर दिया गया है. कंपनी के अनुसार, यह कपड़ों के लोड, फैब्रिक और दाग जैसी चीजों के आधार पर वॉश प्रोग्राम सुझा सकती है. मिल्क, कॉफी, मड और स्वेट जैसे दागों के लिए मशीन अलग वॉश साइकिल चुन सकती है. यहां AI किसी चैटबॉट की तरह काम नहीं करता, बल्कि सेंसर से मिली जानकारी के आधार पर वॉश को एडजस्ट करता है.

ये 5 AI वॉशिंग मशीन भी हैं ऑप्शन

1. Haier HW70-IM12929BK में AI DBT, PuriSteam, 15 वॉश प्रोग्राम और 1200 RPM स्पिन स्पीड मिलती है. इसकी क्षमता 7 किलोग्राम है और यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है.

2. IFB DIVA GXN 6010 CMS 6 किलोग्राम की फ्रंट लोड मशीन है. इसमें AI, DeepClean, 30 मिनट Steam Refresh, 9 Swirl Wash और Eco Inverter जैसे फीचर मिलते हैं. इसकी एनर्जी रेटिंग 5 स्टार है.

3. Godrej WTEON ALP 75 5.0 FDAG GPGR की क्षमता 7.5 किलोग्राम है. यह टॉप लोड मशीन है और इसमें AI तकनीक, इन-बिल्ट हीटर, 6 वॉश प्रोग्राम, Delay Start और Child Lock जैसे फीचर मिलते हैं.

4. Samsung WW70T502NAN1TL 7 किलोग्राम की फ्रंट लोड मशीन है. इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, डिजिटल इन्वर्टर मोटर, AI कंट्रोल, सेल्फ डाइगनोसिस और 20 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं. इसकी स्पिन स्पीड 1200 RPM है.

5. LG FHP1209Z5M की क्षमता 9 किलोग्राम है. इसमें AI Direct Drive, Steam, 6 Motion DD और Wi-Fi जैसे फीचर मिलते हैं. इसमें 14 वॉश प्रोग्राम और 1200 RPM स्पिन स्पीड दी गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।