Tech News

Nothing OS 5.0 हुआ लॉन्च, 80 से ज्यादा फीचर्स से और स्मार्ट हुआ फोन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 27, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • AI क्षमताएं बढ़ीं, परफॉर्मेंस बेहतर, Phone (3) को पहला बीट.

स्मार्टफोन में अब कैमरा, प्रोसेसर या बैटरी के साथ फोन का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी उतना ही जरूरी हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए UK-बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए Nothing OS 5.0 लॉन्च किया है. नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर आधारित है और कंपनी के मुताबिक इसमें 80 से ज्यादा नए फीचर्स और सुधार किए गए हैं. इनमें डिजाइन में बदलाव से लेकर पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कई अपग्रेड शामिल हैं. इसका ओपन बीटा सबसे पहले Nothing Phone (3) के लिए 26 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि Nothing OS 5.0 में क्या बदला और किन फोन में अपडेट मिलेगा. 

Nothing OS 5.0 में क्या बदला?

Nothing OS 5.0 में यूजर्स को नया होम स्क्रीन डिजाइन देखने को मिलेगा. इसमें ट्रांसपेरेंट विजेट्स और सर्च बार दिए गए हैं, जो स्क्रीन को अलग तरह का लेयर्ड लुक देते हैं. गैलरी  समेत कई ऐप्स के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. नया Adaptive Color System वॉलपेपर के रंग के हिसाब से ऐप आइकन्स, विजेट्स और क्विक सेटिंग में कलर टिंट जोड़ सकता है. इसके अलावा स्टेटस बार, सेटिंग कैमरा और गैलरी के आइकन्स, एनिमेशन और स्पेसिंग को भी अपडेट किया गया है. पूरे सिस्टम में Geist Typeface का इस्तेमाल किया गया है. 

नए विजेट्स और Glyph में बदलाव

Nothing OS 5.0 में Collector और Away Time नाम के दो नए विजेट्स जोड़े गए हैं. Collector से यूजर्स फोटो की विजुअल कलेक्शन बना सकते हैं, जबकि Away Time स्क्रीन से दूर बिताए गए समय और डिजिटल वेलबीइंग ट्रेंड्स को दिखाता है. लॉक स्क्रीन के लिए Gooey और Micrographics नाम के दो नए क्लॉक स्टाइल भी मिलेंगे. यूजर्स अब होम स्क्रीन एडिट करते समय कई ऐप्स और विजेट्स को एक साथ मूव कर सकेंगे. कंपनी के खास Glyph Interface के लिए अलग ऐप दिया गया है. वहीं नया Glyph Timer विजेट होम स्क्रीन से टाइमर शुरू करने की सुविधा देता है. 

किन फोन में मिलेगा अपडेट?

Nothing Phone (3) को 26 अगस्त से Open Beta मिलना शुरू होगा और इसका Stable अपडेट मिड अक्टूबर में आएगा. इसके बाद Phone (4a) Pro, Phone (4a), Phone (3a) Pro, Phone (3a), Phone (2a) और Phone (2a) Plus समेत दूसरे डिवाइसेज को स्टेप बाय स्टेप तरीके से अपडेट मिलेगा. Nothing Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro को Stable अपडेट दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में मिलने की योजना है. 

यह भी पढ़ें – Generative AI और Agentic AI क्या अंतर, दोनों में आपके लिए क्या फायदेमंद?

AI और परफॉर्मेंस में भी अपग्रेड

Nothing के अनुसार नए OS में टच रिस्पॉन्स, बैकग्राउंड ऐप रिटेंशन और सिस्टम रिसोर्स मैनेजमेंट को बेहतर किया गया है. एसेंशियल वॉइस में तेज ट्रांसक्रिप्शन और बेहतर फॉर्मेटिंग दी गई है. वहीं एसेंशियल में स्मार्ट कलेक्शन फीचर कंटेंट को व्यवस्थित करता है. इसके अलावा एसेंशियल एप्स बिल्डर की मदद से यूजर्स बिना कोड लिखे साधारण AI-पावर्ड ऐप्स बना और इस्तेमाल कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें – इन 4 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा iPad Mini! इस महीने होगा लॉन्च



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।