Sarkari yojana

UP Labour Card 2026 : बदल गया पोर्टल अब ऐसे बनेगा श्रमिक कार्ड !

satish
By satish On August 28, 2026
11 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

UP Labour Card Online Apply 2026: जैसा की हम सब जानतें है की भारत जैसे आबादी वाले देश में लगभग लोग अपना जीवन चलाने के लिए मजदूरी, निर्माण कार्य और छोटे-मोटे कार्य करते है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्ही असंगठित कार्य करने वाले भाइयों के लिए एक लेबर कार्ड का निर्माण किया है जिसके जरिये उन्हें यह प्रमाणित मिलती है की यह लाभकारी व्यक्ति सरकार द्वारा प्रमाणित किया गया है, इसके अलावा इस कार्ड की मदद से कई सारी योजनाओं का लाभ भी आप प्राप्त कर सकते है इस कार्ड का नाम है UP Labour Card तो चलिए जानते है इस कार्ड की पूरी जानकारी के बारे में।

Quick Summary

  • असंगठित क्षेत्रों और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के लिए सरकार ने जारी किया एक आधिकारिक पहचान पत्र।
  • जिसके अंतर्गत बच्चों को छात्रवृत्ति, बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद, इलाज सहायता, दुर्घटना बीमा और 60 वर्ष से अधिक आयु पर पेंशन जैसे कई लाभ।
  • केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और 90 दिनों के कार्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता।
  • पूरी तरह निशुक्ल और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
  • आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिनों में कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा।

अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे कि निर्माण कार्य, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वेल्डर, सफाई कर्मचारी, कृषि मजदूर या अन्य श्रमिक, तो Labour Card (लेबर कार्ड) बनवाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अब सरकार ने कई राज्यों में UP Labour Card Online Apply की सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन लेबर कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के श्रम विभाग (Labour Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है। इसके बाद आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और कार्य से संबंधित प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने पर आपका लेबर कार्ड जारी कर दिया जाता है, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Labour Card Kya Hota Hai?

लेबर कार्ड राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग (Labour Resource Department) और BOCW (Building and Other Construction Workers Welfare Board) द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक पहचान पत्र है। यह श्रमिक कार्ड प्रमाणित करता है कि धारक असंगठित क्षेत्र का एक पंजीकृत निर्माण मजदूर या श्रमिक है। इस मजदूर कार्ड के माध्यम से सरकार दैनिक वेतन भोगी मजदूरों का डेटाबेस तैयार करती है और उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता, बीमा, चिकित्सा भत्ता और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।

UP Labour Card Kaise Banaye Online – Overview

विवरण जानकारी
आर्टिकल का नाम UP Labour Card 2026
कार्ड का उद्देश्य असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना
जारी करने वाला विभाग राज्य श्रम विभाग (Labour Department)
लाभार्थी निर्माण श्रमिक एवं पात्र असंगठित मजदूर
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (राज्य के अनुसार)
आवश्यक दस्तावेज़ आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण, कार्य प्रमाण
न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष

UP Labour Card Se Milne Wale Labh

यदि आपका लेबर कार्ड बन जाता है तो आप सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते है तो चलिए जानते है की इस मजदूर कार्ड से श्रमिक कौन-कौन से लाभ प्राप्त कर सकते है :

1. छात्रवृत्ति योजना – असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई के लिए वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है।

2. कन्या विवाह योजना – बेटियों की शादी के लिए सरकर द्वारा ₹35,000 से लेकर ₹55,000 तक की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है।

3. आवास सहायता योजना – अपना मकान बनाने और मरम्मत कराने के लिए ₹1,00,000 से ₹1,50,000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है।

4. चिकित्सा सहायता – बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए वित्तीय मदद और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की सुविधा मिलती है।

5. पेंशन योजना – 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रतिमाह ₹1,000 से ₹3,000 तक की पेंशन राशि का प्रावधान।

6. दुर्घटना बीमा – काम के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता होने पर ₹2 लाख से ₹5 लाख तक का मुआवजा।

Difference between Labour Card and e-Shram Card

तुलना का आधार ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) यूपी लेबर कार्ड (UPBOCW Labour Card)
जारीकर्ता (Governing Body) केंद्र सरकार (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) उत्तर प्रदेश सरकार (श्रम विभाग / UPBOCW बोर्ड)
दायरा (Scope) पूरे भारत में मान्य (National Level) केवल उत्तर प्रदेश राज्य में मान्य (State Level)
मुख्य उद्देश्य देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना। निर्माण/मजदूरी क्षेत्र के श्रमिकों को नकद योजनाएं व वित्तीय सहायता देना।
पात्रता (Eligibility) स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि मजदूर, डिलीवरी बॉय आदि सभी असंगठित कामगार। मुख्य रूप से भवन निर्माण, राजमिस्त्री, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर जैसे निर्माण श्रमिक।
कार्ड नंबर (Identifier) 12 अंकों का UAN (Universal Account Number) मिलता है। राज्य श्रम बोर्ड की पंजीयन संख्या (Registration ID) मिलती है।
नवीनीकरण (Renewal) जीवन में केवल एक बार बनता है, नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होती। इसे हर 1 से 3 साल में रिन्यू कराना पड़ता है।
प्रमुख लाभ

• ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा (PMSBY)

• आपदा में सीधे केंद्र से सहायता

• एक देश, एक कार्ड पहचान

• विवाह सहायता (₹55,000)

• बच्चों की पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति

• आवास हेतु ₹1 लाख

• मुफ्त साइकिल व सोलर लाइट

Shramik Card Kaun-Kaun Banwa Sakta hai

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखीं है जो हर आवेदक को पूरा करना ज़रूरी है, इन शर्तों को जानने के लिए नीचे सूची को देखें :

  • आवेदक की आयु: 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • कार्य अनुभव: आवेदक ने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण या संबंधित श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।

  • नागरिकता: आवेदक संबंधित राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।

  • असंगठित क्षेत्र: आवेदक किसी सरकारी संस्था या PF/ESIC सुविधा का लाभ लेने वाले संगठित क्षेत्र का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

Required Documents – UP Labour Card Kaise Banaye

तो चलिए जानते है की लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमे किन-किन दस्तावेजों की ज़रुरत है ( यह लिस्ट राज्यों अनुसार भिन्न हो सकती है ):

  • आधार कार्ड – मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए l
  • बैंक पासबुक – अकाउंट नंबर और IFSC कोड स्पष्ट दिखे l
  • 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र – ठेकेदार, नियोजक या ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा सत्यापित l
  • स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र – Self-Declaration Form (पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है) l
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो – हाल ही में खींची गई स्पष्ट फोटो l
  • मोबाइल नंबर –  OTP सत्यापन और स्टेटस नोटिफिकेशन के लिए l 
  • आयु प्रमाण पत्र – जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र l
  • निवास प्रमाण पत्र – राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि (राज्य का स्थायी निवासी होने का प्रमाण)।

UPBOCW Important Links

 UPBOCW Official Portal Click Here 
New Labour Registration Click Here 
Check Application Status Click Here 
Download Labour Certificate Click Here 
List of workers Click Here 

 

UP Labour Card Online Apply Kaise Kare

आवेदन करने से पहले मैं आपको एक चीज़ बता देना चाहता हूँ की आवेदन प्रक्रिया 2026 में पूरी तरह से बदल चुकी है इसके अलावा आधिकारिक पोर्टल का इंटरफ़ेस भी बदला गया है इस लिए जब भी आप पोर्टल पर जाएं तो आपको नए तरीके का इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा यहाँ बताई जाने वाली प्रक्रिया को फॉलो करके आप भी अपना श्रमिक कार्ड नए तरीके से बना सकते है तो चलिए जानते है नए प्रोसेस के बारे में :

UP Labour Card

Step#1

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर में सर्च करें UP Labour Card इसके बाद पहले टैब पर क्लिक करें l
  • अब आप उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक श्रमिक पंजीकरण पोर्टल पर पहुँच जायेंगे l
  • जब आप नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे तो आपको कई सारे नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे आपको श्रमिक पंजीयन वाले ऑप्शन को चुनना होगा l
  • इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे जहाँ पहली बार कार्ड बनवाने के लिए नया श्रमिक पंजीयन पर क्लिक करें l
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पॉपअप आयेगा जिसकों पढ़ने के बाद मैंने पढ़ लिया, आगे बढ़े के टैब पर क्लिक करें l

UP Labour Card

Step#2

  • अब सबसे पहले आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके स्क्रीन पर नजर आ रहें कैप्चा कोड को भरें और OTP भेजें पर क्लिक करें l
  • OTP सत्यापित करने के बाद आप देखेंगे की आपकी जानकारी आधार से ऑटोमेटिक फैच हो कर आ जाएगी l
  • आधार वेरिफिकेशन के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भी वेरीफाई करना होगा और फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा l
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको कई विकल्प मिलेंगे जिन्हें बारी-बारी आपको भरना होगा सबसे पहले व्यकतिगत जानकारी दर्ज करें l
  • इसके बाद परिवार पहचान/राशन कार्ड में अपने परिवार से जुड़ी डिटेल को फिल करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें l
  • अब आपको अपना आधार कार्ड के हिसाब से पता दर्ज करें और इसके बाद आपको अपने कार्य (पेशे) का विवरण भरना होगा l

UP Labour Card

Step#3

  • यहाँ एक बात आप जान लें की जब आप अपने कार्य का विवरण भरेंगे तो नीचे की तरफ आपको कार्य प्रमाण पत्र की घोषणा का विकल्प मिलेगा l
  • जैसे ही आप चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे तो जो भी जानकरी आपने दर्ज की है उसका विवरण घोषणा पत्र में ऑटोमेटिक फैच होकर आ जायेगा l
  • जिसका मिलान करने के बाद सेव करके आगे बढ़े पर क्लिक करें, अब आपके सामने बैंक जानकारी दर्ज करने का पेज खुलेगा l
  • जिसमे आपको अपने बैंक से जुड़ी सभी जानकारी (बैंक का नाम, खाता संख्या, IFSC Code और शाखा) दर्ज करनी होगी l
  • अपने बैंक खाते की जानकरी दर्ज करने के बाद आपको अभी तक जो भी जानकारी भरी है उसका प्रीव्यू देखें l
  • अब स्वा-घोषणा पत्र की पुष्टि करने के लिए स्क्रीन पर दिख रहें सभी चेक बॉक्स पर क्लिक करें और जानकारी सेव करके भुगतान करें l
  • पेमेंट का भुगतान आपको यह देखते हुए करना है की आप कार्ड कितने सालों के लिए बना रहें है आमतौर पर 1 साल के लिए ₹20 देने होते है l
  • ऑनलाइन भुगतान सफल होने के बाद जो भी आपकी आवेदन संख्या है वो दिखाई देगी जिसे सुरक्षित नोट कर लें l

Note : आवेदन फॉर्म को भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक तथा आपके पास 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र होना बहुत ज़रूरी है l 

State-wise Official Portals

मैंने आपकी सुविधा के लिए सभी राज्यों के आधिकारिक पोर्टल के लिंक दिए है जिससे आप देश के किसी हिस्से में रहते है यहाँ से अपने राज्य के पोर्टल पर जाकर सीधे लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है :

राज्य आधिकारिक पोर्टल
उत्तर प्रदेश UP BOCW Portal
बिहार Labour Card Bihar 
राजस्थान Rajasthan Labour Department
मध्य प्रदेश MP Labour Department
महाराष्ट्र MahaBOCW Portal
दिल्ली Delhi Labour Department
हरियाणा Haryana Labour Department
पंजाब Punjab Labour Department

Application Status Kaise Check Kre 

आवेदन करने के लगभग 4 से 5 दिन बाद आप अपना लेबर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है लेकिन अगर आपको आवेदन करें हुए काफी समय हो चूका है और अभी तक आपका लेबर नहीं दिख रहा है तो आप आवेदन संख्या के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन की स्थिति की भी जाँच कर सकते है जिसके लिए आपको सबसे पहले UP Labour Card की वेबसाइट पर जा कर लॉग इन करना होगा फिर होम पेज पर मौजूद Services में आपको श्रमिक देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करेंl

अब आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिसमे आपको पंजीयन स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपको आवेदन के बाद प्राप्त आवेदन संख्या को दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भर कर खोजें के टैब पर क्लिक करना होगा यहाँ मैं आपको एक चीज और बता दो की अगर आपके पास आवेदन संख्या नहीं मौजूद है तो आपको पंजीयन संख्या और आधार संख्या का भी विकल्प मिलता है जिसके माध्यम से आप आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है कैप्चा कोड भरने के बाद आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपके स्क्रीन पर आ जाएगीl

Labour Card Download UP 

अगर आपका लेबर कार्ड खो गया है या आपने अभी आवेदन किया है लेकिन आपको यह नहीं पता की लेबर कार्ड कहाँ से मिलेगा तो आज मैं आपको पूरी जानकारी ऑनलाइन माध्यम को देने जा रहा हूँ तो अगर आपका लेबर कार्ड कहीं खो गया है तो आप परेशान होने के बजाये इस प्रक्रिया को फॉलो करें, जिसके लिए आपको UPBOCW Portal पर जाना होगा वहां आपको होम पेज की Services में Labour Certificate का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें, इसके बाद अपनी पंजीयन संख्या और कैप्चा कोड को भरें फिर आपको खोजें वाले विकल्प को चुनना होगा इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपके कार्ड की सभी जानकारी और PDF File आ जाएगी जिसके सुरक्षित डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेंl

Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? Click Here 
Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai? Jane Benefits, Rules Aur Calculator Detail Click Here

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. UP Labour Card Banne Me Kitna Time Lagta Hai?

Application Submit Krne ke Baad 7 to 10 Working Days Me Shramik Card Banjata hai.

Q2. Labour Card Banane Ke Liye Kitni Fess Deni Hoti Hai?

Normal 1 Years Ke Liye 20 Dene Hote hai Lekin Agar Jyada Year Ke liye Apply Kr Rhe Hai To Jadya Fees Pey Karni Hogi.

Q3. e-Sharm Card OR Labour Card Me Kya Diffrence Hai?

e-Sharm Card Pure India Ke Unorganized workers Ka DataBase Hai Lekin Labour Card State Ke Logo Ke Liye Hota Hai.

Q4. Agar Application Reject Ho jaye To Kya Kre?

Portal Par Status Track Karke Rejection Ka Reason Jane Lekin Jyada Chance Hote Hai Jab Koi Information Wrong Hoto Application Reject Ho Jata Hai.

Q5. 90 Days Working Certificate Kahan Se Banega?

Agar Aap Kisi Village Me Hai To Gram Panchayat And City Me Parshad Dwara 90 Day Certificate Banta Hai

Q6. क्या Labour Card में बैंक खाता जरूरी है?

हाँ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक होता है।

Q7. आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

सम्बंधित पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन स्थिति की जाँच करें जो भी स्थिति होगी वह आपको दिख जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.