Tech News

GTA 6 Gameplay: Jason और Lucia की कहानी से लेकर नए Features तक जानें सबकुछ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Grand Theft Auto VI (GTA 6) गेमिंग की दुनिया को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. Rockstar Games इस बार ऐसी दुनिया तैयार कर रहा है, जहां Jason और Lucia क्या करते हैं, कैसे लोगों से मिलते हैं और किस तरह की लाइफ जीते हैं, इसका असर उनके गेमिंग एक्सपीरियंस पर दिखाई देगा. गेम में सिर्फ मिशन पूरे करना ही जरूरी नहीं होगा, अब खिलाड़ी अपने फैसलों से कहानी और किरदारों के सफर को भी बदल सकेंगे.

13 साल बाद आने वाला यह गेम अपने बड़े और ज्यादा इंटरैक्टिव वर्ल्ड के लिए चर्चा में है. Vice City, जो Miami से प्रेरित गेमिंग लोकेशन है, GTA V के Los Santos से करीब दोगुना बड़ा बताया गया है. Rockstar के मुताबिक, पूरा मैप Red Dead Redemption 2 के प्ले एबल एरिया से करीब तीन गुना बड़ा है.

हर एक्शन पर रिएक्ट करेगी गेम की दुनिया

GTA 6 की सबसे खास बात इसका ज्यादा immersive और responsive gameplay है. खिलाड़ी अगर सड़क पर हथियार निकालकर घूमता है, तो NPC यानी गेम के दूसरे किरदार पुलिस को बुला सकते हैं. Jason के साथ रोजमर्रा के छोटे काम भी किए जा सकते हैं. वह सेब खा सकता है, फ्रिज खोलकर स्मूदी पी सकता है और इससे उसकी हेल्थ कुछ समय के लिए बढ़ सकती है. वह सड़क पर किसी कुत्ते को प्यार कर सकता है और दुकानों से उसके लिए स्नैक्स भी खरीद सकता है.

गेम में फिटनेस भी होगी इंटरेक्टिव

Jason जिम जाकर वर्कआउट भी कर सकता है. ज्यादा वजन उठाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि टैक्निक पर भी पकड़ बनानी होगी. कंट्रोलर के ट्रिगर की मदद से खिलाड़ी वजन को ऊपर-नीचे कर सकेंगे. अगर मूवमेंट का रिदम बिगड़ा, तो स्टैमिना कम हो सकता है.

Jason और Lucia की कहानी भी आपके हाथ में

GTA 6 में Jason और Lucia का रिश्ता भी गेमप्ले का जरूरी हिस्सा होगा. खिलाड़ी तय कर सकेंगे कि दोनों एक-दूसरे के साथ लवर्स की तरह आगे बढ़ते हैं या सिर्फ पार्टनर्स इन क्राइम बने रहते हैं. साथ समय बिताना और मैसेज का जवाब देना उनके रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में भूमिका निभाएगा.  इसके अलावा दोनों स्टोरी मिशन के बाहर भी पैसे कमा सकते हैं. रेसिंग, स्कूबा डाइविंग, पूल खेलने और दूसरे तरीकों से कमाई की जा सकती है.

ज्यादा रियलिस्टिक NPC और 6 लाख से ज्यादा Animations

Rockstar ने गेम की छोटी-छोटी डिटेल्स पर भी काफी काम किया है. कंपनी के मुताबिक GTA 6 में 6 लाख से ज्यादा animations होंगी, जबकि GTA V में करीब 55,000 और Red Dead Redemption 2 में 3 लाख animations थीं.

NPCs को भी ज्यादा रियलिस्टिक बनाने पर जोर दिया गया है. Rockstar ने उन्हें सिर्फ एलगोरिथम के जरिए तैयार करने के जगह individually art-direct किया है. गेम की दुनिया में कमरे, वहां मौजूद सामान, लोगों के कपड़े और आसपास की छोटी डिटेल्स तक सोच-समझकर तैयार की गई हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।