Tech News

OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद.

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और आपकी प्रिफरेंस दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले है, तो OnePlus Nord CE 6 पर मिल रहा मौजूदा ऑफर आपके लिए खास हो सकता है. Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस यह फोन फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है. बैंक ऑफर और कीमत में मिल रहे  डिस्काउंट  के बाद फोन की प्रभावी कीमत 35 हजार रुपये से कम हो जाती है. इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि  OnePlus Nord CE 6 की कीमत, ऑफर और इसके खास फीचर्स क्या हैं. 

OnePlus Nord CE 6 की कीमत और ऑफर

OnePlus Nord CE 6 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला Lunar Pearl वेरिएंट Flipkart पर 40,999 रुपए की लिस्टेड कीमत की जगह 36,750 रुपए में मिल रहा है, ऑफर लागू करने के बाद इसकी सबसे कम प्रभावी कीमत 34,912 बताई गई है. इसके अलावा Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड जैसे बैंक ऑफर्स पर 1,838 तक की बचत, BHIM और Mobikwik पर 100 तक का कैशबैक भी मिल सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को देने पर 29,250 रुपये तक की अतिरिक्त कीमत कम हो सकती है. 

OnePlus Nord CE 6  के खास फीचर्स क्या हैं?

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, इसका रेजोल्यूशन 2772 बाय 1272 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले में 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3840Hz PWM डिमिंग मिलती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है. 

Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 810 GPU दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है.फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. 

यह भी पढ़ें – ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1

8000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है. इसे 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. साथ ही फोन 27W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिए गए हैं. 

कैसा है इसका कैमरा?

फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो f1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट करता है. इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा? 7 बड़े अपग्रेड की पूरी लिस्ट



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।