Tech News

Canva को टक्कर देने आया Google Pics, ऐसे करेगा काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


अब डिजाइन तैयार करने के लिए घंटों बैठकर बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर सीखने की जरूरत कम होने वाली है. Google ने क्रिएटिव डिजाइनिंग की दुनिया में अपना नया AI टूल Google Pics लॉन्च किया है. इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ अपनी जरूरत को एक Prompt में लिखकर फोटो, पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरे विजुअल तैयार कर सकेंगे. Google का यह नया टूल Canva और Adobe Express जैसे फेमस डिजाइन प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने की कोशिश कर रहा है. खास बात यह है कि यहां यूजर को शुरुआत से डिजाइन तैयार करने के बजाय AI को बताना होगा कि उसे किस तरह का विजुअल चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि Google Pics कैसे काम करेगा.

Google Pics कैसे काम करेगा?

Google Pics का काम करने का तरीका काफी आसान है. यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से Prompt देना होगा और AI उसे समझकर फोटो, पोस्टर, इलस्ट्रेशन या दूसरे विजुअल तैयार करेगा. इसके लिए Google के Nano Banana इमेज-जेनरेशन मॉडल का इस्तेमाल किया गया है. Canva या Adobe Express की तरह शुरुआत से डिजाइन तैयार करने की जगह Google Pics में यूजर अपनी जरूरत को शब्दों में बता सकता है. इसके बाद AI उसी के आधार पर डिजाइन तैयार करेगा.
 
Google Pics में AI से करें फोटो एडिट

Google Pics में नई फोटो बनाने के साथ उसे एडिट करने के ऑप्शन भी दिए गए हैं. यूजर किसी इमेज में मौजूद टेक्स्ट को बदल या दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकेंगे. इसके अलावा फोटो में मौजूद किसी ऑब्जेक्ट को अलग करने, उसमें बदलाव करने या उसे बदलने का ऑप्शन भी मिलेगा. टूल एक ही Prompt से कई अलग-अलग इमेज भी तैयार कर सकता है. इससे यूजर अपनी पसंद के हिसाब से सबसे बेहतर ऑप्शन चुन सकेंगे.

यह भी पढ़ें – ब्लर फोटो को ऐसे करें क्लियर, Google Photos का ये फीचर आएगा काम

टीम के साथ मिलकर कर सकेंगे काम

Google Pics में Collaborative Editing का फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से एक विजुअल प्रोजेक्ट पर टीम के कई सदस्य साथ मिलकर काम कर सकेंगे. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए यूजफुल हो सकती है, जो टीम के साथ डिजाइन या प्रेजेंटेशन पर काम करते हैं.

Google Workspace में मिलेगा Google Pics

Google Pics को Google Workspace का हिस्सा बनाया जा रहा है. शुरुआत में इसे Google Docs और Google Slides के साथ उपलब्ध कराया गया है. कंपनी के मुताबिक इसे आने वाले कुछ हफ्तों में ज्यादातर Workspace यूजर्स के साथ-साथ Google AI Pro और Ultra का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. इसके बाद इसे Google Drive में भी लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें – अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।