Tech News

एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tabs, ऐसे करें इस्तेमाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


कई बार कंप्यूटर पर काम करते-करते Chrome में इतने सारे Tabs खुल जाते हैं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है. रिसर्च हो, ऑफिस का कोई काम हो या फिर किसी पर्सनल प्लानिंग से जुड़ा काम, हम अक्सर जरूरी जानकारी के लिए कई Tabs एक साथ खोलकर रखते हैं. हालांकि, अगर काम के बीच गलती से पूरी Browser Window बंद हो जाए तो एक-एक करके उन सभी Tabs को दोबारा खोलना काफी परेशान करने वाला काम हो सकता है.

इसमें समय भी जाता है और काम का फ्लो भी टूट जाता है. ऐसी स्थिति में Google Chrome का एक फीचर काम आ सकता है. इसकी मदद से हर Tab को अलग-अलग खोलने की जरूरत नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं कि ये कौन-सा फीचर है और इसे कैसे इस्तेमाल करें. 

इस फीचर से एक क्लिक में खुलेंगे Chrome के सारे Tab

अगर Chrome की कोई window बंद हो जाती है, तो जरूरी Tabs को एक-एक करके ढूंढने और दोबारा खोलने में समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में Google Chrome का Tab Grouping फीचर काम आ सकता है. इसकी मदद से एक जैसे या एक ही काम से जुड़े Tabs को एक Group में रखा जा सकता है. इसके बाद पूरे Tab Group को सेव करके बाद में दोबारा खोला जा सकता है. यह तरीका खास तौर पर तब यूजफुल है, जब किसी प्रोजेक्ट या रिसर्च के लिए कई Tabs एक साथ खुले हों. इससे ब्राउजर में Tabs को आसानी से मैनेज किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें – AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3

ऐसे बनाएं और इस्तेमाल करें Tab Group

Chrome में Tab Group बनाने के लिए सबसे पहले किसी खुले हुए Tab पर Right-click करें. इसके बाद Add tab to group ऑप्शन चुनें. अब उस Tab Group को पहचानने के लिए एक नाम दिया जा सकता है. इसके बाद उसी काम या विषय से जुड़े दूसरे Tabs को भी इस Group में जोड़ें. जब सभी जरूरी Tabs एक ही Group में आ जाएं, तो इस Tab Group को बाद में दोबारा खोला जा सकता है. इस तरह एक-एक Tab को अलग से खोलने के बजाय पूरा सेट एक साथ वापस पाया जा सकता है. Chrome में Tab Group से जुड़े ऑप्शन आपके इस्तेमाल किए जा रहे Chrome version और device के हिसाब से अलग हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Smart TV का Mic बन सकता है प्राइवेसी का खतरा, ऐसे बचें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।