Tech News

गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


बड़े मॉल, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन या किसी बड़े इवेंट की पार्किंग में अक्सर लोग अपनी गाड़ी पार्क करके भूल जाते हैं कि वे किस फ्लोर या किस लाइन में खड़ी की थी. बाद में गाड़ी ढूंढने में काफी समय बर्बाद हो जाता है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए गूगल मैप्स में एक बेहद काम का फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से पार्किंग की सही लोकेशन सेव की जा सकती है और बाद में आसानी से गाड़ी तक पहुंचा जा सकता है.

मैन्युअली पार्किंग लोकेशन कैसे सेव करें

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फोन में लोकेशन सर्विस ऑन करनी होती है. इसके बाद गूगल मैप्स ऐप खोलें, जहां मैप पर आपकी मौजूदा लोकेशन एक नीली बिंदी के रूप में दिखाई देती है. इस नीली बिंदी पर टैप करते ही कुछ ऑप्शन खुलते हैं, जिनमें से पार्किंग सेव करें या सेट एज पार्किंग लोकेशन पर टैप करना होता है. ऐसा करते ही उस जगह पर एक छोटा सा ‘P’ आइकन दिखने लगता है, जो बताता है कि गाड़ी वहां खड़ी है.

अपने आप सेव हो जाएगी पार्किंग लोकेशन

अगर बार-बार मैन्युअली सेव करना झंझट लगता है, तो एंड्रॉयड फोन में एक ऑटोमैटिक सेटिंग भी मौजूद है. इसके लिए मैप्स ऐप में प्रोफाइल फोटो पर टैप करके सेटिंग्स में जाएं, वहां नेविगेशन ऑप्शन चुनें और ऑटोमैटिकली सेव पार्किंग को ऑन कर दें. इसके बाद गूगल मैप्स फोन के मोशन सेंसर या गाड़ी के ब्लूटूथ कनेक्शन की मदद से खुद समझ जाता है कि आप कब गाड़ी चलाना बंद करके पार्क कर चुके हैं, और अपने आप उस जगह को आपने यहां पार्क किया के तौर पर मार्क कर देता है.

यह भी पढ़ें: OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल

फोटो, नोट और टाइमर जोड़ने की सुविधा

पार्किंग लोकेशन सेव करने के बाद गूगल मैप्स कुछ और भी सुविधाएं देता है। सेव की गई जगह पर टैप करके more info में जाकर पार्किंग स्पॉट की एक फोटो खींची जा सकती है, ताकि आसपास की पहचान याद रहे. इसके अलावा फ्लोर नंबर, गाड़ी की जगह या किसी खास पहचान का नोट भी लिखा जा सकता है. अगर पेड पार्किंग में गाड़ी खड़ी की है, तो वहां टाइमर भी सेट किया जा सकता है, जिससे तय समय खत्म होने से पहले फोन पर याद दिलाने वाला नोटिफिकेशन आ जाता है.

गाड़ी तक वापस कैसे पहुंचें

गाड़ी की तरफ लौटते समय बस मैप्स के सर्च बार में जाकर सेव की गई पार्किंग लोकेशन पर टैप करना होता है. इसके बाद हाउ टू गेट देयर ऑप्शन पर टैप करने से पैदल चलने का पूरा रास्ता और अनुमानित समय दिखने लगता है, जिससे बड़ी और भीड़भाड़ वाली पार्किंग में भी आसानी से गाड़ी तक पहुंचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।