Tech News

5kW सोलर पैनल से महीने में कितनी यूनिट बिजली बनती है, देखें पूरा गणित?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


बिजली के बढ़ते बिल से परेशान लोग अब सोलर पैनल लगवाने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर 5kW का सोलर सिस्टम मीडियम साइज के घरों में सबसे ज्यादा लगाया जा रहा है, क्योंकि यह एक साथ कई एसी, फ्रिज, गीजर जैसे उपकरण आसानी से चला सकता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर 5kW का सोलर पैनल हर महीने कितनी यूनिट बिजली बनाता है और इसका हिसाब कैसे लगाया जाता है. आइए पूरा गणित समझते हैं.

कैसे निकाला जाता है यूनिट का हिसाब?

सोलर पैनल कितनी बिजली बनाएगा, यह मुख्य रूप से तीन चीजों पर निर्भर करता है, सिस्टम की क्षमता यानी kW, इलाके में मिलने वाली धूप के घंटे यानी पीक सन आवर, और सिस्टम की परफॉर्मेंस रेशियो. भारत में ज्यादातर शहरों में औसतन 4 से 5 घंटे तक अच्छी धूप मिलती है. सीधा फॉर्मूला कुछ इस तरह है, सिस्टम की क्षमता kW को पीक सन आवर से गुणा करें, फिर उसे परफॉर्मेंस रेशियो यानी करीब 0.75 से 0.8 से गुणा करें. इससे रोजाना बनने वाली यूनिट का अंदाजा मिल जाता है.

महीने और साल भर में कितनी यूनिट मिलेगी?

रोजाना की औसत जनरेशन को 30 दिन से गुणा करने पर 5kW का सिस्टम एक महीने में लगभग 600 से 700 यूनिट बिजली बना सकता है. पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो यह आंकड़ा करीब 7,000 से 7,250 यूनिट तक पहुंच जाता है. यह उन घरों के लिए एकदम सही साइज माना जाता है, जिनका महीने का बिजली खर्च 400 से 600 यूनिट के बीच रहता है, यानी जहां एक से ज्यादा एसी, बड़ा फ्रिज और अन्य उपकरण रोजाना इस्तेमाल होते हैं.

किन बातों से बदल सकता है यह आंकड़ा?

हर घर में सोलर से बनने वाली यूनिट एक जैसी नहीं होगी, इसमें कई फैक्टर असर डालते हैं. पैनल किस दिशा में और किस एंगल पर लगाए गए हैं, यह जनरेशन को बढ़ा या घटा सकता है. छत पर किसी पेड़ या बिल्डिंग की छाया पड़ने से भी आउटपुट कम हो जाता है. इसके अलावा पैनल पर जमी धूल-मिट्टी और मौसम की स्थिति भी सीधा असर डालती है. पैनल की क्वालिटी और इंस्टॉलेशन कितना सही तरीके से हुआ है, यह भी लंबे समय में जनरेशन तय करता है.

यह भी पढ़ें: यमन के आतंकियों ने AI से बनाई मिसाइल, Anthropic का चौंकाने वाला खुलासा

सब्सिडी और खर्च का हिसाब

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पर सब्सिडी दी जाती है. हालांकि यह सब्सिडी मुख्य रूप से 3kW तक की क्षमता पर ज्यादा फायदेमंद होती है, उसके बाद क्षमता बढ़ने पर सब्सिडी की रकम उसी अनुपात में नहीं बढ़ती. 

5kW सिस्टम पर आमतौर पर करीब 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है, हालांकि यह राशि राज्य और डिस्कॉम के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. सब्सिडी के बाद बचा हुआ खर्च कुछ ही सालों में बिजली बिल की बचत से पूरा हो जाता है, जिसके बाद घर को लंबे समय तक मुफ्त बिजली मिलती रहती है.

यह भी पढ़ें: iPhone Duo सबसे सस्ता कहां? जानें US और Dubai में भारत से कितना फर्क



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।