Auto News

Hero Splendor मात्र ₹3280 की EMI पर लाएं घर! देना होगा केवल 20 हजार डाउन पेमेंट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Hero Splendor Plus देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है. फिलहाल इसे दिल्ली में ₹77,339 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. अगर आप स्प्लेंडर प्लस को आने वाले दिनों में खरीदना चाहते हैं और आपके पास बजट लिमिटेड है, तो आप एकदम सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम आपके लिए Hero Splendor Plus की On-Road Price & EMI Details लेकर आए हैं. साथ ही इसकी डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, इंजन और परफॉरमेंस के साथ माइलेज की डिटेल भी जानेंगे.

Hero Splendor Plus On Road Price

जैसा कि आपको पहले बताया, नई स्प्लेंडर प्लस को आप दिल्ली में ₹77,339 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इस पर आपको 7,733 रुपये का RTO शुल्क और 6,018 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन-रोड कीमत ₹91,090 हो जाएगी. आपको बता दें कि ये आंकड़े शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कम-ज्यादा हो सकते हैं.

Hero Splendor Plus EMI Details

अगर आप नई स्प्लेंडर खरीदते समय 20 हजार का Down Payment करते हैं, तो बचे हुए ₹71,090 पर Bike Loan लेना होगा. Credit Score बेहतर हुआ तो आपको ये लोन लगभग 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल सकता है. अगर आप ये लोन 2 साल के लिए लेते हैं, तो आपको 3280 रुपये की कुल 24 EMI भरनी होंगी.

इस तरह 2 साल में कुल 7,641 रुपये के करीब ब्याज जाएगा. ब्याज जुड़ने के बाद गाड़ी की कीमत ₹98,731 हो जाएगी. इसमें 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले भी शामिल हैं. हालांकि, ये महज उदाहरण हैं. सही ब्याज दर पर बाइक लोन मिलना आपकी मंथली इनकम और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा.

डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ये क्लासिक और व्यावहारिक डिज़ाइन वाली पॉपुलर कम्यूटर बाइक है. इसमें बॉक्सी रेक्टैंगुलर हेडलैम्प (बेस में हैलोजेन, XTEC 2.0 में LED + H-शेप्ड DRL), सिंपल बॉडी ग्राफिक्स, लंबी सिंगल सीट, ट्यूबलर डबल क्रैडल फ्रेम, 18-इंच अलॉय व्हील्स पर ट्यूबलेस टायर (80/100-18) के साथ 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन है. ड्रम ब्रेक्स (130 मिमी) + IBS, 165 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस, 785 मिमी सीट हाइट और 112 KG कर्ब वेट इसे रोज़ाना के लिए आरामदायक बनाते हैं. XTEC वेरिएंट्स में डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ, USB, साइड-स्टैंड इंडिकेटर और हैज़र्ड लाइट्स उपलब्ध हैं.

इंजन और माइलेज

इंजन 97.2 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर OHC है, जो लगभग 8 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन, 4-स्पीड गियरबॉक्स और i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) तकनीक के साथ इसे पेश किया गया है. इसका ऑफिशियली क्लेम्ड माइलेज 70 KMPL है. फ्यूल टैंक 9.8 लीटर का है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।