Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बीसवीं किस्त जारी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बीसवीं किस्त का वितरण माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस बार 4,17,950 किसानों के खातों में कुल 83.50 करोड़ रुपए सीधे भेजे गए।

मुख्य समारोह वाराणसी के सेवापुरी से आयोजित किया गया और इसे सभी विकास खंडों, सहकारी समितियों, एफपीओ कार्यालयों और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में लाइव दिखाया गया, ताकि किसान इस कार्यक्रम का लाभ घर बैठे भी देख सकें।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर, रायबरेली में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बुद्धिलाल पासी, जिला अध्यक्ष बीजेपी, उपस्थित थे। उन्होंने किसानों से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, दोनों स्तरों पर किसानों के हित में कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती और आय को और समृद्ध बना सकते हैं।

विभागीय योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ सोलर फोटोवोल्टिक इरीगेशन पंप, यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उपस्थित गणमान्य अधिकारी

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर के अध्यक्ष डॉ. के.के. सिंह, डॉ. आर. कनौजिया, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. दीपक मिश्रा (कृषि वैज्ञानिक), अखिलेश पांडे (जिला कृषि अधिकारी, रायबरेली) और जगदीश प्रसाद यादव (भूमि संरक्षण अधिकारी, रायबरेली) सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी कृषि आय को बढ़ावा देना था।