मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, खीरों कस्बे के पंचायत में पुलिस ने दी सुरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी

aditisingh
1 Min Read

खीरों रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बे के पंचायत भवन में जन चौपाल व मिशन शक्ति का के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वही कस्बे मे ई-रिक्शा से मिशन शक्ति के बारे मे अलाउंस करा कर महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं।

Khiron news today

 

मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। पुलिस विभाग आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment