Up local news today : डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

सतीश कुमार
2 Min Read

Up local news today  ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तृतीय की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए शिवगढ़ और हरचंदपुर की कम प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्रा द्वारा 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित किए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान/ दस्तक अभियान तृतीय की प्रथम साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग एवं दस्तक अभियान में सभी अन्य सहयोगी विभागो के द्वारा भी कार्यवाही संपादित कराई गई है।

जिनमें पंचायत राज विभाग द्वारा झाड़ियों की कटान तथा हैंडपंप रिपेयर कराना, उथले हैंडपंप चिन्हित कराना। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता द्वारा जन जागरूक अभियान, नगर विकास विभाग द्वारा वार्डों में फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, कूड़ा उठान, नाला/नालियों की साफ सफाई, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 08 विकास खंडों में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले साप्ताहिक बैठक तक प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश यादव, जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस.अस्थाना, ए.ई.एस/जे.ई. कंसल्टेंट के अलावा समस्तअधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला एपिडमोलॉजिस्ट डा ऋषि बागची, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, यूनिसेफ से वंदना त्रिपाठी, डब्लू.एच.ओ. से डा . सी.एल.पटेल, मलेरिया निरीक्षक मो आतिफ सुमित, हिमालय, नीलम, प्रयोगशाला तकनीशियन राजेश मिश्रा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एव अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment