Mission Shakti 5.0: रायबरेली में महिला सशक्तिकरण अभियान तेज

aditisingh
1 Min Read

Mission Shakti 5.0 :  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 के तहत घरेलू हिंसा/दहेज उन्नमूलन थीम पर ब्लॉक राही की ग्राम पंचायत भखरवारा में  जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन से शेफाली सिंह जिला मिशन कोऑर्डिनेटर द्वारा घरेलू हिंसा 2005, दहेज उन्मूलन विषय पर विस्तृत जानकारी एवं दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया जाने पर जोर दिया गया।

जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा शासन से संचालित विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 42 महिलाएं 02 पुरुष उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment