Big News : डलमऊ में प्रशासन एक्शन मोड में, लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

aditisingh
1 Min Read

Big News ! डीएम हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने तहसील डलमऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके सामने राजस्व,पुलिस, विकास,नलकूप ,सिचाई,पूर्ति विभाग आदि सहित कुल 21 शिकायतें आयीं। जिनमें से दो शिकायत का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। अवशेष प्रकरण को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

इनमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में पूरी तरह सक्रियता बरती जाए और अगर कोई विवादित शिकायत है तो पुलिस प्रशासनिक संयुक्त टीम मौके पर भेज कर उस समस्या की जांच कर उसका समाधान कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, सीएमओ नवीन चंद्रा, पीडी सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार मंजरी, जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील प्रशासन के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment