UP News : रन फॉर यूनिटी एवं एकता यात्रा के माध्यम से सरदार पटेल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सतीश कुमार
2 Min Read

UP News ! राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष एवं ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत जनपद रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र में “रन फॉर यूनिटी” एवं “एकता यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा एवं एकता यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी जी ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण के जिस सपने को साकार किया, वह आज भी देश की प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” जैसे आयोजन हमें यह स्मरण कराते हैं कि देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है, और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके संरक्षण में अपना योगदान दे।

उद्यान मंत्री ने कहा सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी दूरदर्शीता का ही परिणाम है कि भारत की भौगोलिक एकता और अखंडता सुनिश्चित हुई। इस अवसर पर बुद्धि लाल पासी, राकेश सिंह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों, माननीय विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment