Raebareli News : मा० मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का जनपद रायबरेली में दौरा,

सतीश कुमार
2 Min Read

Raebareli News ! उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने जनपद का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मा० मंत्री ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन को आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक एवं प्रशिक्षण की सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। डॉ. निषाद ने यह भी कहा कि मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अन्य आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मत्स्य पालकों को प्रेरित किया कि वे वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं और राज्य को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान दें।


दौरे के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से जनपद में मत्स्य विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि मत्स्य पालकों की आय दोगुनी हो और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों। इस अवसर पर सीडीओ अंजुलता, सीओ सिटी अरुण कुमार नौवहार, जिला मत्स्य अधिकारी इरफान उल्लाह सहित मत्स्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment