हैदराबाद: एक दशक से भी ज्यादा समय तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद सबका पसंदीदा टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाला है. जी हां, ‘Bhabiji घर पर हैं’ के मेकर्स ने आज, 21 नवंबर को एलान किया कि वे इस शो पर अब बड़े पर्दे पर ला रहे हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है.
शुक्रवार को ‘भाबीजी घर पर हैं’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के टाइटल और पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान किया है. मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘भाभीजी जो अब तक घर पर थीं, अब बड़े पर्दे पर आएंगी. भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज हो रही है.’
फिल्म के किरदारों की बात करें तो विभूति जी का चार्म, तिवारी जी का ड्रामा, अंगूरी भाभी का ‘सही पकड़े हैं’, अनीता भाभी की ब्यूटी और कॉन्फिडेंट अंदाज और हप्पू सिंह और सक्सेना का ‘आई लाइक इट’ अब ज़ी सिनेमा और जी स्टूडियोज की इस फिल्म में दिखेगा.
ओरिजिनल कास्ट अपने आइकॉनिक रोल में नजर आएंगे. रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ भी इस फिल्म के हिस्सा होंगे. उनकी ज़बरदस्त एनर्जी और आसान ह्यूमर से उम्मीद है कि यह कॉमेडी एडवेंचर एक नए लेवल पर पहुंच जाएगा.
‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ जी सिनेमा और एडिट-।। का प्रोड्यूस किया हुआ है. यह फैमिली कॉमेडी ड्रामा अगले साल यानी 6 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगा.
जनवरी में ‘भाबीजी घर पर हैं’ ने 2500 एपिसोड पूरे किए. इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट करते हुए, टीम ने पूरी कास्ट और क्रू की मौजूदगी में सेट पर एक ग्रैंड केक-कटिंग सेरेमनी रखी. बता दें, 1990 के दशक के हिंदी सिटकॉम ‘श्रीमान श्रीमती’ से इंस्पायर्ड ‘भाबीजी घर पर हैं’ का प्रीमियर 2 मार्च 2015 को &TV पर हुआ था और यह ZEE5 पर डिजिटली अवेलेबल है.