बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू, एकमुश्त जमा पर सरचार्ज माफ

सतीश कुमार
1 Min Read

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू कर दी है। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू के अनुसार नेवरपेड और लंबे समय से बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। योजना के तहत एकमुश्त भुगतान करने पर 100% सरचार्ज माफी और 25% तक मूलधन में छूट मिलेगी।

पहला चरण (1–31 दिसंबर): पूरी छूट दूसरा चरण (1–31 जनवरी): 20% छूट तीसरा चरण (1–28 फ़रवरी): 15% छूट यह लाभ घरेलू (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक (1 किलोवाट तक) उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा। बिजली चोरी प्रकरणों में भी राहत मिलेगी। जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान नहीं कर सकते, उनके लिए किस्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही योजना अवधि में ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment