Fatehpur News : खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा मजदूर गिरा, रोटावेटर में फंसकर हुई दर्दनाक मौत

सतीश कुमार
2 Min Read

Fatehpur News। खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर के बोनट में बैठा मजदूर नीचे गिर गया। रोटावेटर में फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दिवंगत के पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।

जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव निवासी इंद्रेश उत्तम ट्रैक्टर से बुधवार को खेत की जुताई कर रहे थे। जुताई के समय गांव का 52 वर्षीय मजदूर कामता उर्फ कल्लू ट्रैक्टर में पीछे बोनट पर बैठा था। इस दौरान दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। इस पर मजदूर बोनट से उछलकर नीचे रोटावेटर की ओर गिरा और नीचे दबकर फंस गया। चालक ट्रैक्टर बंद कर भाग निकला।

आसपास खेत में मौजूद अन्य लोग दौड़े और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद रोटावेटर के नीचे दबे मजदूर को निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई। दिवंगत की पत्नी ननकी देवी, पुत्र रोहित, मोहित व पुत्री मनीषा का रो-रोकर बेहाल हैं।

थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रैक्टर व रोटावेटर कब्जे लिया गया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे मेें लिया गया है। स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment