UP News : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भरा SIR फॉर्म, तस्वीर आई सामने; लगातार सरकार पर बोल रहे हमला

सतीश कुमार
1 Min Read

UP News  ! उत्तर प्रदेश में इन दिनों SIR फार्म भरे जा रहे हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी SIR फॉर्म भर दिया है। फार्म भरते उनकी तस्वीर सामने आई है। बताया गया कि उन्होंने 27 नवंबर को फॉर्म भरा है।

वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया SIR और प्रक्रिया को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को भी प्रेस वार्ता करके उन्होंने प्रदेश में हो रही बीएलओ की मौतों पर भाजपा को निशाने पर लिया। साथ ही लखनऊ में मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि एसआईआर, भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश है। चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं। दबाव में बीएलओ जान दे रहे हैं। मुद्दे को पहले लोकसभा में उठाएंगे, फिर रोड पर भी आएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment