UP Winter Vacation Update: यूपी के स्कूलों में दो चरणों में छुट्टियाँ घोषित, जानें विंटर वेकेशन का नया शेड्यूल

Aman Shanti In
2 Min Read

UP Winter Vacation Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी मिजाज को देखते हुए राज्य के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीखें अनाउंस हो चुकी हैं। अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो छात्रों और अभिभावकों को छुट्टियों के हिसाब से प्लान बना लेना चाहिए। सरकारी स्कूलों में इस बार दो चरणों में विंटर वेकेशन अनाउंस किए गए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों को इस अनाउंसमेंट का इंतजार था, वह फाइनली जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। प्री बोर्ड परीक्षाओं का दौर समाप्त होते ही छात्र लंबी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। छुट्टियों की घोषणा हर साल स्टूडेंट और पेरेंट्स के लिए एक प्लानिंग के मौके के साथ-साथ उत्साह को भी लेकर आती है।

उत्तर प्रदेश में सर्दी की छुट्टियां दो चरणों में घोषित की गई हैं। पहले चरण में नवोदय विद्यालय संगठन की अधीन संचालित पीएम श्री स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि सरकारी स्कूलों के लिए दूसरे चरण में छुट्टियां घोषित की गई हैं। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। यह छुट्टियां पीएम श्री स्कूलों में घोषित की गई हैं। स्टूडेंट को कुल मिलाकर 12 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इस प्रकार इन स्कूलों में सबसे पहले विंटर वेकेशन घोषित की गई है। छात्रों को सर्दी की शुरुआत में ही शीतकालीन अवकाश मिल गया है, जिसे वह सर्दी और मौसम की राहत के साथ-साथ घूमने का प्लान भी आसानी से बना सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment