UP me aaj ki taza khabar : सुलतानपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 तीन गिरफ्तार

Aman Shanti In
2 Min Read

UP me aaj ki taza khabar। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 किग्रा गांजा व तीन लाख 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।

तस्कर होंडा सिटी कार में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैंबर का इस्तेमाल कर गांजा की तस्करी कर रहे थे। कोतवाल संदीप राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लंभुआ-शिवगढ़ रोड पर खडुआन गांव के पास आ रहे संदिग्ध वाहन को रोका।

तलाशी लेने पर कार के अंदर से गांजा व नकदी बरामद किए। मौके से दो कारों को सीज किया गया है, जिनका इस्तेमाल गांजा की ढुलाई में किया जा रहा था। पकड़े गए गांजा तस्करों की पहचान सराय मकरकोला के अमरदेव चौहान व अर्जुनपुर के धर्मेंद्र सरोज व उनकी पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई।

पूछताछ में तस्करों ने गांजा को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी।

कोतवाल संदीप राय ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पकड़े गए तस्करों पर मुकदता दर्ज कर लिया गया है। इनके रैकेट में कहां के कौन- काैन लोग शामिल हैं, पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment