Tecno Pova Curve 2 5G होगा 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च! रेंडर्स में दिखा डिजाइन

aditisingh
3 Min Read

Tecno Pova Curve 2 5G कंपनी का अगला मिडरेंज स्मार्टफोन होगा जिसके डिटेल्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन इससे पहले आए मॉडल Tecno Pova Curve 5G का सक्सेसर होगा। अपकमिंग फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुए रेंडर्स में इसका डिजाइन और कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। सबसे बड़ी बात यह कि फोन में 8000mAh की बैटरी बताई गई है। साथ ही इसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Dimensity चिपसेट बताया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं अपकमिंग Tecno Pova Curve 2 5G फोन के बारे में।

Tecno Pova Curve 2 5G कंपनी का अगला मिडरेंज फोन होने वाला है जिसमें 8000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स आने की संभावना है। फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। एक्सपर्टपिक के द्वारा ये रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। लीक के अनुसार फोन में 6.78 इंच का एमोलेड कर्वेड एज डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है।

फोन का रियर डिजाइन काफी आकर्षित करता है। बोल्ड लुक के साथ यह मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस होगा। LED फ्लैश भी इसमें मिलने की संभावना है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल सकता है। साथ में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 16 बेस्ड HiOS 16 स्किन पर रन कर सकता है।

Tecno Pova Curve 2 5G का हाईलाइट फीचर इसकी 8000mAh की बैटरी हो सकती है। किसी मिडरेंज फोन में इतनी बड़ी बैटरी देकर कंपनी नया बेंचमार्क सेट करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इसके सपोर्ट में 45W चार्जिंग हो सकती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड ब्लास्टर, IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स आ सकते हैं। Tecno Pova Curve 5G की भारत में कीमत 15,999 रुपये रखी गई थी। अपकमिंग फोन भी इसी प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *