Raebareli News : 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

aditisingh
2 Min Read

Raebareli News ! राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाज़ार रायबरेली के सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी एवं लोहार ट्रेड हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे, उप-प्रधानाचार्य राजकीय आई.टी.आई. राजकुमार मौर्य एवं कौशल विकास मिशन के एम.आई.एस. प्रबंधक राजीव कुमार सिंह व वंदना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

तदोपरांत प्रशिक्षणदायी संस्था उ.प्र. डिज़ाइन एवं शोध संस्थान, लखनऊ के प्रशिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय आई.टी.आई के उप प्रधानाचार्य राजकुमार मौर्य द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ.प्र. सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त लाभार्थी अपना स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सकता है। अग्रणी जिला प्रबंधक रूपेश दुबे द्वारा प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षणोंपरांत स्वरोजगार करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। समारोह में कौशल विकास मिशन के एम.आई.एस. प्रबंधक राजीव कुमार सिंह एवं वंदना द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गए।

अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभार्थी उन्नत टूलकिट प्राप्त करते हुए अपना उद्यम स्थापित करते हुए स्वावलंबी बन सकते हैं एवं राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में सकारात्मक योगदान करते हुए दूसरों के किये भी प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं। कार्यक्रम में उ.प्र. डिज़ाइन एवं शोध संस्थान लखनऊ के प्रशिक्षक ऋतु सिंह, जूही जायसवाल, कुलदीप प्रकाश एवं त्रिभुवन नाथ उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली के वरिष्ट सहायक, अभिषेक बाजपेयी द्वारा किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का उन्नत टूलकिट का वितरण भी किया गया।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment