रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने मकर संक्रांति पर्व स्नान को लेकर गेगासो गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने मकर संक्रांति पर्व स्नान को लेकर गेगासो गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है, काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये आते है, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये पेयजल, शौचालय, प्रकाश, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, जिससे गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हों। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, तहसीलदार लालगंज शिवम राठौर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

