Raebareli News : जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली की प्रबंध समिति की बैठक

aditisingh
2 Min Read

Raebareli News : रायबरेली के सभागार में बैंक की प्रबंध समिति की बैठक दिनांक 05.01.2026 को आहूत की गयी, जिसमें मा० श्री विवेक विक्रम सिंह अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली द्वारा सभी बैंक संचालकों को नये वर्ष की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी, और बैठक में बैंकिंग क्षेत्र को बढावा देने, बैंक एवं बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को दी जा रही अल्पकालीन फसली ऋण, उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं अन्य सुविधाओं को निरन्तर बनाये रखने हेतु जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु बैंक प्रबन्ध समिति द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैंक के सभी संचालकों द्वारा मा० बैंक अध्यक्ष श्री विवेक विक्रम सिंह को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।

बैठक में अल्पकालीन फसली ऋण वितरण, वसूली, एन०पी०ए० वसूली एवं निक्षेप वृद्धि की समीक्षा की गयी, समीक्षा उपरान्त उपरोक्त योजनाओं में वृद्धि, विविधीकरण के अन्तर्गत ऋण वितरण, शाखा से केसीसी ऋण वितरण, बैंक व्यवसाय में वृद्धि किये जाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये तथा वाहन ऋण के ब्याज दर को कम किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक में श्री सुशील कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती कुसुम सिंह, श्री श्रवण कुमार, श्री राकेश प्रताप श्री अब्दुल रिजवान, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री अमरेश सिंह, श्री अवनींद्र प्रताप सिंह, संचालक, जिला सहकारी बैंक लि०. रायबरेली, श्री बृजेश विश्वकर्मा सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली, श्री दीनानाथ राम उप महाप्रबन्धक, श्री शैलेन्द्र कुमार अनुभाग अधिकारी प्रशासन, उपस्थित रहें।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment