रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश के क्रम मे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 डॉ रमेश यादव एवं थाना प्रभारी खीरों की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीमों द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानीगंज एवं मोहनपुरा तथा थाना मिलएरिया के अन्तर्गत ग्राम राही व मक्कू का पूरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 750 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 103 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

