Auto News

सड़क पर उड़ती फिरती मिसाइल है पोर्श 911, 100 किमी/घंटा तो बस ट्रेलर है! असली फीचर्स देखकर दिल की धड़कन हो जाएगी तेज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं पोर्श 911 कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चुटकियों में पकड़ लेती है. इस कार में चार लोग आराम से बैठ सकते हैं और जिन लोगों को रफ्तार से प्यार है. वो इस गाड़ी को खरीद सकते हैं. क्योंकि यह कार रफ्तार पसंद करने वालों के लिए ही बनाई गई है. इसका जो रंग पाइथन ग्रीन है. वह बहुत ही कम मार्केट में उपलब्ध है और पोर्श कार का यह मॉडल भी बेहद दुर्लभ है, जिसे भारत मंडपम में चल रहे ऑटो स्टाइल एक्सपो में टीडीटी कंपनी की ओर से लाया गया है.

इस कार के मालिक तनिष्क नागपाल ने बताया कि इस कार का यह स्पोर्टी लुक है. जो कि बेहद पावरफुल इंजन के साथ है. यह 911 सीरीज का वह मॉडल है, जिसने 2022 में कई अपडेट्स हासिल किए हैं. उन्होंने बताया कि 2022 में लाइनअप में शामिल वेरिएंट 911 Carrera GTS है, जिसे 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो फ्लैट-6 इंजन मिलता है. यह इंजन लगभग 480-473 एचपी (वेरिएंट पर निर्भर) की पावर देता है. उन्होंने बताया कि यह कार 0–100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार बहुत तेजी से पकड़ सकती है. लगभग 3.4–4.1 सेकंड (मॉडल और ट्रांसमिशन के अनुसार) तक यह रफ्तार पकड़ती है.

इस वजह से तेज है इस कार की रफ्तार

तनिष्क नागपाल ने बताया कि इस कार में रियर-व्हील ड्राइव विकल्प भी मौजूद है, जिसके तहत इंजन की शक्ति केवल पिछले पहियों को मिलती है, जिससे वे गाड़ी को आगे बढ़ाते हैं. यह फ्रंट-व्हील ड्राइव से अलग है. जहां आगे के पहिये चलते हैं. इस वजह से इस कार की रफ्तार चंद सेकेंड के अंदर ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाती है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह कार ऑल-व्हील ड्राइव पर भी चल सकती है, जिसमें इंजन की शक्ति सभी चारों पहियों तक पहुंचाई जाती है, जिससे बर्फ, कीचड़, बारिश या ऊबड़-खाबड़ रास्तों जैसी मुश्किल परिस्थितियों में गाड़ी को बेहतर पकड़ और नियंत्रण मिलता है.

जानें क्या है इस कार की कीमत

वैसे तो इस कार की कीमत मार्केट में 2 करोड़ रुपए से शुरू होती है और साढ़े तीन करोड़ रुपए तक जाती है, लेकिन तनिष्क की कंपनी के पास यह कर दो करोड़ 31 लाख रुपए में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि अगर कोई इस कार को खरीदना चाहता है या बुकिंग करना चाहता है या इसे देखना चाहता है, तो उनके नंबर 8008007003 पर कॉल कर सकता है. उन्होंने बताया कि उनका नया शोरूम राजौरी गार्डन में खुलने वाला है. यह कार युवाओं को ज्यादा पसंद आती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment