Auto News

डॉन में जीनत अमान के साथ किस कार में स्मगलिंग कर रहे थे अमिताभ? आज भी बड़े-बड़े स्टार इस ब्रांड के दीवाने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 18, 2026
12 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर हिट डॉन तो आपको याद होगी ही. इस फिल्म उन्होंने डबल रोल निभाए थे. उनके साथ इसमें जीनत अमान भी नजर आई थी. इस फिल्म अमिताभ ने कई बड़े ब्रांड्स की कारें चलाईं लेकिन एक गाड़ी के लोग आज भी दीवाने हैं. वह गाड़ी थी फोर्ड की मस्टैंग. अब मस्टैंग के कई एडिशन आ चुके हैं लेकिन डॉन में 1973 मॉडल की कन्वर्टिबल मस्टैंग की बात ही अलग थी.

इस कार में लगा 351 क्यूबिक इंच यानी 5.8 लीटर का Cleveland V8 इंजन 4 बैरल कार्बोरेटर के साथ 285 से 330 हॉर्सपावर निकालता था और इसी वजह से इसे उस दौर की सबसे तेज अमेरिकन मसल कार माना जाता था.

फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 4 स्पीड मैनुअल टॉप लोडर गियरबॉक्स वाली मस्टैंग चलाई थी जिसकी शिफ्टिंग की आवाज चेज सीन्स में साफ सुनाई देती थी और ड्राइवर को पूरा कंट्रोल देती थी.

कार की टॉप स्पीड 201 से 210 किमी प्रति घंटे तक जाती थी इसलिए फिल्म में दिखाए गए हाई स्पीड शॉट्स असल में इस कार की असली क्षमता पर आधारित थे.

यह पूरी तरह कन्वर्टिबल मॉडल था जिसमें सॉफ्ट टॉप सेकंडों में खुल जाता था और फिल्म में ज्यादातर सीन में इसे ओपन टॉप ही दिखाया गया था.

कार का व्हीलबेस 109 इंच यानी लगभग 2.77 मीटर था जबकि कुल लंबाई 189.5 इंच, चौड़ाई 74.1 इंच और ऊंचाई 50.1 इंच थी जो इसे लंबा, चौड़ा और दमदार लुक देती थी.

कन्वर्टिबल होने की वजह से इसका वजन करीब 1600 से 1650 किलोग्राम था जिससे यह हाई स्पीड में भी काफी स्टेबल रहती थी.

Mach 1 पैकेज में फ्रंट स्पॉइलर, रियर डकटेल स्पॉइलर, ब्लैक हूड स्कूप्स, NASA स्टाइल हूड पिन्स और डुअल एग्जॉस्ट शामिल थे जिससे कार की दहाड़ती आवाज और एग्रेसिव लुक और भी उभर कर आता था.

1971 में इसकी कीमत 3500 से 4200 अमेरिकी डॉलर के बीच थी जो आज के हिसाब से करीब 25 से 35 लाख रुपये बैठती है जबकि आज अच्छी हालत वाली मस्टैंग की कीमत 50 लाख से 1.5 करोड़ तक जाती है.

फिल्म में दिखी मस्टैंग का नंबर MHX 7475 था और यह असली अमेरिकन आयातित मस्टैंग थी जो आज भी बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार और आइकॉनिक कारों में गिनी जाती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment