Raebareli : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव द्वारा जिला कारागार की महिला बैरक व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा महिला बन्दियों से उनका हालचाल जाना गया। इसके अतिरिक्त महिला बैरक में बन्दियों के टिकटों की जांच की गयी। महिला बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी।
महिला बंदियों से उनके मुकदमे में जमानत, गवाही व आरोप के संबंध में भी पूछतांछ की गयी तथा बैरकों में प्रथमदृष्टया बीमार महिला बंदियों के स्वास्थ्य के संबंध में उनको जिला कारागार के चिकित्सक द्वारा उचित उपचार देने हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये। जिन महिला बंदियों की जमानत जिला न्यायालय से खारिज हो चुकी है। वे बंदी जो निःशुल्क सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो उनको माननीय उच्च न्यायालय, विधिक सेवायें उप समिति, लखनऊ के माध्यम से जमानत उच्च न्यायालय में दाखिल करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसी प्रकार महिला बैरकों के निरीक्षण के दौरान जिन महिला बंदियों की पेशी की तिथि प्राप्त नहीं हो रही है उनके संबंध में जिला कारागार एवं लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल को उनके मुकदमें की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के लिए भी निर्देश जारी किये गये। निरीक्षण उपरांत महिला बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों की शिक्षा एवं व्यवसाय के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिससे अधिक से अधिक महिला बन्दी लाभान्वित हो सके।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल विपिन कुमार, जेल चिकित्सक डा0 सुनील अग्रवाल व उपकारापाल धर्मपाल सिंह, अंकित गौतम व सुमैया परवीन उपस्थित रही।

