Raebareli latest news : 34 सम्पर्क मागों का लोकार्पण

aditisingh
2 Min Read

Raebareli latest : मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने आज विकासखंड हरचंदपुर, सतांव व खीरों में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में आए हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।


विकास खण्ड हचन्दपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा जिला पंचायत की रु0 348 लाख लागत की 34 परियोजनाओं/सम्पर्क मागों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विकासखंड हरचंदपुर के जिला पंचायत सदस्य/प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिधियों से उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनकी ग्राम पंचायतों में आवष्यक विकास कार्यो हेतु सुझाव मांगे गए, जिससे की उन कार्यो को एम0एल0सी0 निधि, जिला पंचायत व सरकार से कराकर रायबरेली जनपद के समग्र विकास में योगदान दिया जा सके।  


इसी प्रकार विकास खण्ड सतांव में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में जिला पंचायत की रु0 216 लाख लागत की 24 परियोजनाओं/सम्पर्क मागों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। विकासखंड खीरों में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत की रु0 442 लाख लागत की 40 परियोजनाओं/सम्पर्क मागों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उनके क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों का विवरण मांगा गया। सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment