Raebareli news today : पूनम सिंह ने स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में किया भव्य सम्मान

aditisingh
2 Min Read

Raebareli news today। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में आज उनकी छोटी बहन व कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने गणमान्य लोगों को सम्मानित किया साथ ही सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया।

राही विकासखण्ड के लोधवारी ग्राम पंचायत में पूनम सिंह ने निस्वार्थ सेवाभाव से समाज को संगठित करने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने वाले लोगों को शॉल पहनाया और प्रशस्ति पत्र भी दिया। साथ ही इस अवसर पर सैकड़ों दिव्यांग जनों व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित करते हुए समाजसेवा के कार्य को और गति प्रदान की।

इस मौके पर पूनम सिंह ने कहा कि समाज सेवा करना उनके परिवार की पुरानी परंपरा रही है। उनके पिता ठाकुर धुन्नी सिंह कोई राजनीतिक व्यक्ति नही थे लेकिन उनके समय में भी उनके परिवार के लोगों ने आम जनमानस के हितों के लिये बहुत कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस परंपरा को उनके बड़े भाई सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह ने भी जनता के बीच 25 साल लगातार विधायक रहकर सेवा की। आम लोगों के साथ जुड़ाव रखा। मेरी भी यही लक्ष्य है कि मैं अपने परिवार की समाजसेवा करने की परंपरा को आगे बढाती रहूं। इस दौरान पूनम सिंह द्वारा रामशंकर, रविन्द्र नाई, कृष्ण वीर सिंह, सोनू सिंह, गंगा राम पासी, गंगा त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी, रोहित यादव, श्रीकांत मिश्रा, मंशा राम यादव, राहुल सिंह बब्बन,अचल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, देवी नारायण मिश्रा जंगली महाराज, राम विलास सिंह रिटायर्ड फौजी, 106 साल की वृद्धा शांति द्विवेदी, महादेव नेता, मंशा राम, अन्नू द्विवेदी, वेदराम बीडीसी उत्कृष्ट कार्य के लिये इन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान मंच संचालन अध्यापक किरीटि भूषण सिंह ने किया। इस दौरान शालिनी सिंह, शिवानी अग्रहरि, अवनी जायसवाल, दामिनी पासवान, अंजली यादव, प्रदीप सोनकर, आमीन पठान, एडवोकेट संदीप मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सुमित सिंह, संदीप, गोलू सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment