Tech News

फोल्डेबल सेगमेंट में तहलका मचाने को तैयार है ऐप्पल, अपने पहले मुड़ने वाले आईफोन में देगी ये धमाकेदार फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

अभी तक सैमसंग और दूसरी कंपनियों की बादशाहत वाले फोल्डेबल फोन सेगमेंट में इस साल तहलका मचने वाला है. दिग्गज कंपनी ऐप्पल सितंबर में अपना पहला मुड़ने वाला आईफोन लॉन्च करेगी. जानकारों का मानना है कि इससे फोल्डेबल सेगमेंट में हलचल मचना तय है. अभी भले ही फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग में महीनों का वक्त बचा हुआ है, लेकिन इसके संभावित फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस आईफोन में क्या-क्या मिल सकता है.

फोल्डेबल आईफोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल अपने पहले मुड़ने वाले फोन को आईफोन फोल्ड के नाम से बाजार में उतार सकती है. इसमें कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड A20 Pro चिपसेट मिलेगा, जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा. यह प्रोसेसर 2nm पर बना होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देगा. कनेक्टिविटी के लिए इस आईफोन में ऐप्पल का इन-हाउस C2 मॉडम दिया जा सकता है. डिस्प्ले की बात करें तो इसकी मेन स्क्रीन 7.8 इंच की होगी और फोल्ड करने पर कवर स्क्रीन का साइज 5.3 इंच रहेगा, जो सिंगल हैंड यूज के लिए परफेक्ट साइज है. ऐप्पल इसमें फेसआईडी की जगह साइड माउंटेड टचआईडी भी देने का प्लान बना रही है.

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

कयास लगाए जा रहे हैं कि आईफोन फोल्ड के रियर में 48MP के दो सेंसर दिए जा सकते हैं, जिनमें से एक वाइड और दूसरा अल्ट्रावाइड लेंस होगा. फ्रंट की बात करें तो मेन और कवर डिस्प्ले पर सेल्फी के लिए 18MP का एक-एक कैमरा लेंस होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की चेसिस को एल्यूमिनियम और टाइटैनियम के मिक्स से तैयार किया जाएगा. बता दें कि ऐप्पल की तरफ से अभी तक इनमें से किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में लॉन्चिंग के समय कई फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकता है.

कितनी रह सकती है कीमत?

आईफोन फोल्ड को आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत की बात करें तो इसे अमेरिका में 1,800-2,399 डॉलर के बीच की कीमत के साथ बाजार में उतारा जा सकता है. भारत में सारे टैक्स और ड्यूटी मिलाकर इसकी कीमत 2.25 लाख रुपये तक जा सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment