आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन शॉपिंग हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. अब लोग कपड़े, राशन ही नहीं बल्कि महंगे स्मार्टफोन भी मिनटों में मंगवा रहे हैं. Blinkit जैसी क्विक डिलीवरी ऐप्स ने यह दावा किया है कि 10–15 मिनट में सामान घर तक पहुंच जाएगा. ऐसे में जब कोई अपना ड्रीम फोन ऑर्डर करता है, तो उसकी खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता है. लेकिन कई बार यही खुशी पल भर में गम में बदल जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और दुखी भी.
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वायरल वीडियो में एक लड़की Blinkit के जरिए iPhone 17 ऑर्डर करती है. जैसे ही डिलीवरी आती है, लड़की पूरे उत्साह के साथ डिब्बा खोलती है. उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही होती है. लेकिन तभी एक छोटा सा हादसा हो जाता है. जैसे ही वह फोन को हाथ में लेती है, अचानक उसका हाथ फिसल जाता है और महंगा iPhone सीधे नीचे गिर जाता है. फोन गिरते ही लड़की की खुशी पल भर में गायब हो जाती है. वीडियो में उसकी निराशा और सदमा साफ झलकता है.
पल में खुशियां खत्म होना इस से कहते हैं!!!
इस लड़की Blinkit से 15 मिन में I Phone 17 मंगाया
फिर हुआ कांड pic.twitter.com/JSYXiaqILm— Journalist Fatima ✍️ (@mahsharfatima86) January 19, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @mahsharfatima86 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे देखा, शेयर किया और इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार और इमोशनल कमेंट्स
वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, इतनी महंगी खुशी को ऐसे गिरते देख दिल टूट गया. किसी ने मजाक में कहा, 15 मिनट की डिलीवरी, लेकिन दुख जिंदगी भर का, एक यूजर ने लिखा, फोन से पहले कवर मंगाना चाहिए था. वहीं कई लोगों ने लड़की के लिए सहानुभूति भी जताई और कहा कि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है. कई लोगों के कहा चाहे खुशी कितनी भी बड़ी क्यों न हो, थोड़ी सी सावधानी बहुत जरूरी होती है. खासकर जब बात लाखों के स्मार्टफोन की हो.
यह भी पढ़ें : Video: ये है जैतून का 400 साल पुराना पेड़, खासियत जान दंग रह जाएंगे आप- वीडियो हो रहा वायरल

