इगलास के हाथरस रोड पर शनिवार शाम पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लगातार बढ़ते जाम को देखते हुए एसडीएम पारितोष मिश्रा और सीओ महेश कुमार जेसीबी व नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। अभियान की सूचना मिलते ही कई दुकानदार खुद ही सामान, टिन शेड और डिस्प्ले रैक हटाने लगे।
सड़क किनारे ढकेल व खोखे लगाने वाले व्यापारी भी तुरंत सामान समेटते नजर आए। टीम ने कुछ बोर्ड, कटआउट और अन्य सामग्री भी जब्त की। एसडीएम ने बताया कि मुख्य सड़क पर बढ़ता अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह है, इसलिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान पुलिस व नगर पंचायत कर्मचारियों की टीम मुस्तैद रही।

