Afternoon Fatigue: भरपूर नींद के बाद भी दोपहर में महसूस होती है कमजोरी? शरीर में हो सकती है इस एक विटामिन की कमी

सतीश कुमार
4 Min Read

Why Do I Feel Tired In The Afternoon: दोपहर होते-होते अचानक थकान, सुस्ती और नींद आना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है. कई लोग पूरी नींद लेने, एक्सरसाइज करने और हेल्दी डाइट फॉलो करने के बावजूद दोपहर के बाद खुद को पूरी तरह एनर्जी-लेस महसूस करते हैं. इसको अक्सर इसे काम का दबाव, उम्र या मानसिक थकान मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि इसके पीछे एक अहम पोषक तत्व की कमी जिम्मेदार हो सकती है विटामिन D.

डॉ. शोवाना वैष्णवी, इंडियन एक्सप्रेस के अपने एक आर्टिकल में बताती हैं कि विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर की एनर्जी लेवल बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर शरीर की कोशिकाएं सही तरीके से काम नहीं कर पातीं, जिससे दिन के बीच में अचानक थकान महसूस होने लगती है. सामान्य तौर पर विटामिन D का स्वस्थ स्तर 20 से 50 ng/mL के बीच माना जाता है, लेकिन बड़ी आबादी इससे काफी नीचे है.

भारत में विटामिन D की कमी क्यों आम है?

धूप से भरपूर देश होने के बावजूद भारत में विटामिन D की कमी एक गंभीर समस्या बन चुकी है. कई स्टडी के अनुसार, शहरी भारत में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण हैं कि ज्यादातर समय घर या ऑफिस के अंदर रहना, वायु प्रदूषण के कारण यूवी किरणों का कमजोर होना और धूप से बचने की आदत. विटामिन D माइटोकॉन्ड्रिया के सही कामकाज के लिए जरूरी होता है, जिन्हें शरीर की एनर्जी फैक्ट्री कहा जाता है. जब यह प्रक्रिया प्रभावित होती है, तो एनर्जी प्रोडक्शन भी घटने लगता है.

दोपहर की थकान कैसे बढ़ती है?

विटामिन D की कमी से शरीर एटीपी यानी एनर्जी करंसी पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता. इसका सीधा असर मांसपेशियों और दिमाग पर पड़ता है. यह सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में भी मदद करता है, जो मूड और एनर्जी को नियंत्रित करता है. दोपहर के समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर स्वाभाविक रूप से गिरता है. अगर विटामिन D की कमी हो, तो शरीर इस बदलाव को संतुलित नहीं कर पाता और सुस्ती हावी हो जाती है. इसके अलावा, सूजन बढ़ने से नींद-सी महसूस होने लगती है.

सर्कैडियन रिदम का रोल

शरीर की प्राकृतिक घड़ी के अनुसार दोपहर 2 से 4 बजे के बीच हल्की थकान सामान्य मानी जाती है. लेकिन विटामिन D की कमी इस सामान्य थकान को ज्यादा गहरा बना देती है. यह नींद-जागने के चक्र और मेलाटोनिन के संतुलन में भी भूमिका निभाता है.

अन्य कारण भी हैं जिम्मेदार

भारी और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला लंच, पानी की कमी, प्रोटीन का कम सेवन और लंबे समय तक बैठे रहना भी दोपहर की थकान को बढ़ा सकता है.

क्या करें?

डॉक्टरों के अनुसार, इस समस्या से निपटने के लिए सिर्फ ज्यादा सोना काफी नहीं है. मेडिकल सलाह के बाद विटामिन D सप्लीमेंट, संतुलित भोजन, लंच के बाद हल्की वॉक और सीमित लेकिन नियमित धूप शरीर की एनर्जी वापस लाने में मदद कर सकती है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment