Agni Panchak 2026: फरवरी में खतरनाक अग्नि पंचक कब, जानें डेट, 5 दिन आग से जुड़े काम भूलकर भी न करें

सतीश कुमार
2 Min Read

Agni Panchak 2026: पंचक कई तरह के होते हैं लेकिन मंगलवार से शुरू होने वाला अग्नि पंचक बहुत खतरनाक माना जाता है. फरवरी में अग्नि पंचक 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, अग्नि पंचक के दौरान आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं इसलिए इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और अग्नि से संबंधित कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए.

फरवरी में अग्नि पंचक कब से कब तक

अग्नि पंचमी 17 फरवरी 2026 को सुबह 09:05 पर शुरू हो रहे हैं और इसके पांच दिन बाद 21 फरवरी 2026 को रात 7.07 पर समाप्ति होगी.

अग्नि पंचक में क्या नहीं करना चाहिए

  • इस समय कभी भी घर में गैस सिलेंडर, लकड़ी या अन्य ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण न करें.
  • अग्नि पंचक में न केवल अग्नि से संबंधित मशीनों से जुड़ा कार्य नहीं करना चाहिए. ये जान-माल का नुकसान हो सकता है.
  • किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत को टालना चाहिए, क्योंकि नुकसान की संभावना अधिक रहती है
  • हवन, यज्ञ न भी इन 5 दिनों में नहीं करना चाहिए.

ये काम भी न करें

  • घर की छत डलवाना
  • लकड़ी एकत्र करना या फर्नीचर खरीदना
  • दक्षिण दिशा की यात्रा
  • चारपाई या पलंग बनवाना
  • शव का अंतिम संस्कार (विशेष प्रक्रिया के बिना)

पंचक कब लगता है

चन्द्रमा घनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में आता है, तब पंचक शुरू होता है. यह पंचक चन्द्रमा के शतभिषा नक्षत्र से बाहर निकलने तक जारी रहता है. इस काल में कई तरह के नियमों का विधान किया गया है और उनकी पालना करना अनिवार्य माना गया है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.