Agra : आगरा के शिवालयों में भक्तों का सैलाब, बल्केश्वर से बटेश्वर तक गूंज रहा हर-हर महादेव

सतीश कुमार
2 Min Read

Agra। बल्केश्वर मंदिर के कपाट शिव भक्तों के लिए रातभर खुले रहे। रात भर 12 बजे बाद ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। कपाट आज रात्रि तक निरंतर खुले रहेंगे। ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन कर सकें। आज शाम को संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के उमड़ने की संभावना है।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की दृष्टि से हर मोर्चे पर पुलिस बल तैनात है। किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश कल शाम से ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा खाने-पीने, पानी, दूध, शर्बत, और विश्राम के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।

रविवार शाम से शुरू हुई शहर के चारों कोनों पर स्थित शिवालयों की परिक्रमा सोमवार सुबह तक अनवरत चलती रही। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर, पेयजल, और चाय आदि की व्यवस्था की गई थी। पुलिस की निगरानी में रात्रिकालीन परिक्रमा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

वार्ड 91 बल्केश्वर पार्षद मुरारीलाल गोयल पेंट ने बल्केश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता और सफाई मित्रों के साथ सफाई अभियान और व्यवस्था सुधार का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, मेला समिति और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया।

 

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment