AI समिट में ‘फैनबॉय मोमेंट’, जब यूट्यूबर ने सुंदर पिचाई से कहा- आप ही देते हैं मेरी सैलरी, वीडियो वायरल

सतीश कुमार
3 Min Read


नई दिल्ली में आयोजित India AI Summit 2026 में जहां दुनिया भर के दिग्गज नेता, टेक इंडस्ट्री के कप्तान, इनोवेटर्स और पॉलिसी मेकर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर गंभीर मंथन कर रहे थे, वहीं इसी हाई-प्रोफाइल माहौल के बीच एक हल्का-फुल्का लेकिन दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर छा गया. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एक भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट से यूट्यूबर बने अनंत लाधा के बीच हुई मजेदार बातचीत ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया.

CA ने की गूगल सीईओ से बात, हल्का फुल्का हो गया माहौल

दरअसल, ‘Invest Aaj for Kal’ नाम के निवेश प्लेटफॉर्म के संस्थापक अनंत लाधा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि AI समिट के दौरान उनकी सीट सुंदर पिचाई से सिर्फ दो सीट दूर थी. मौका देखते ही उन्होंने पिचाई से बात शुरू की और मुस्कुराते हुए कहा, “Sir आप हर महीने मुझे पैसे देते हैं. Thank you.” लाधा के इस बयान पर पिचाई थोड़ा चौंके और पूछा, “As in?” तब लाधा ने जवाब दिया, “I am a YouTuber.” यह सुनते ही सुंदर पिचाई हंस पड़े और यहीं से दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई. लाधा के मुताबिक, इसके बाद दोनों के बीच Future growth mindset और टेक्नोलॉजी के बदलते दौर पर अच्छी चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

मुलाकात की सेल्फी की शेयर, यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

अनंत लाधा ने इस मुलाकात की कुछ सेल्फी भी शेयर कीं, जिनमें दोनों एक भरे हुए ऑडिटोरियम के बीच मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. यूजर्स ने न सिर्फ लाधा के आत्मविश्वास की तारीफ की, बल्कि सुंदर पिचाई की सादगी और सहजता को भी सराहा. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब Zuckerberg और Elon Musk का इंतजार है, शायद वो भी हर महीने पैसे देते हों.” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “Fanboy moment से real conversation तक का सफर कमाल है. यही है असली नेटवर्किंग.”

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.