
Ai+ Nova 2 5G को कंपनी ने पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया है। अब आज से भारतीय कंपनी का यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। यूं तो यह फोन कीमत में पहले ही सस्ता है, लेकिन फिर भी पहली सेल में ही कंपनी कई अच्छे ऑफर दे रही है।
Ai+ Nova 2 5G के 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली सेल में इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 550 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा यहां 7,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे आप फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Ai+ Nova 2 5G काले, नीले, हरे, गुलाबी और पर्पल रंगों में पेश हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा।
यह फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन में 50 MP का सिंगल बैक कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी पर ध्यान दें तो इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जिसके लिए 18W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित NxtQ OS पर काम करता है। फोन को IP64 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से बचाने का काम करेगी। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं।