क्या काम कर पाएगा नया फीचर?
रिपोर्ट्स की मानें तो एंथ्रोपिक इन दिनों Claude AI में एक नए ‘Orbit’ फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इसे ‘Phone Use’ भी कहा जा रहा है. यूजर के प्रॉम्प्ट देने पर यह कॉल, मैसेज और कैलेंडर मैनेज करने समेत कई काम अपने आप कर लेगा और यूजर को फोन छूने की भी जरूरत नहीं होगी. यानी यह एआई एजेंट अपने आप सारे एक्शन कर लेगा.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
यह फीचर आपके डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा. उदाहरण के तौर पर आपने इसे बता दिया कि आपको शाम 7 बजे मीटिंग करनी है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल होने चाहिए. इसके बाद यह अपने आप कैलेंडर में उस इवेंट को मार्क कर देगा और मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों को मैसेज और कॉल भी कर देगा. अगर आप मीटिंग कैंसिल करते हैं तो यह उसे इवेंट को डिलीट कर देगा. यानी अभी तक जिस काम के लिए लोगों को असिस्टेंट और सेक्रेटरी की जरूरत पड़ती थी, वो सारे काम अब एआई अपने आप हैंडल कर सकती है.
कप्यूटर के लिए OpenAI लाई नया मॉडल
OpenAI ने कुछ दिन पहले ही अपना लेटेस्ट एआई मॉडल GPT-5.4 को लॉन्च किया था. यह मॉडल स्प्रैडशीट, डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन से जुड़े सारे कॉम्प्लेक्स टास्क कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह ऑफिस के कामों में यूज होने वाले रीजनिंग, कोडिंग समेत दूसरे कामों को इंसानों की तरह आसानी से कर सकता है. इसे स्पेशल कंप्यूटर के लिए डिजाइन किया गया है और यह यूजर के बिहाफ पर कंप्यूटर ऑपरेट कर अलग-अलग ऐप्लिकेशन में काम भी कर सकता है.