अक्षरा सिंह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट तो फैंस ने कही ये बात

सतीश कुमार
2 Min Read

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने शानदार अभिनय और गानों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाए हुए हैं. अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह दारा सिंह के मशहूर सैड वॉयसओवर ‘किसी को नफरत है मुझसे…’ पर बेहद भावुक नजर आ रही हैं. यह वॉयसओवर लोगों के दिलों को छूने वाला है, जिसमें दुनिया की अजीबियों और इंसानी रिश्तों की उलझनों को बयां किया गया है. अक्षरा ने इस बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ अपनी एक्टिंग से भावनाओं को और गहरा कर दिया है.

वीडियो में अभिनेत्री सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं. उन्होंने वनपीस ड्रेस के साथ जैकेट पहनी हुई है. ठंडी हवा और सड़कों पर चलते हुए वे कैमरे की तरफ देखकर एक अलग ही अंदाज में पोज दे रही हैं. वीडियो की शुरुआत से अंत तक उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन काफी प्रभावशाली लग रहे हैं.

अक्षरा ने पोस्ट कर लिखा, ‘हाए दुनिया.’ वीडियो पोस्ट होने के बाद फैंस अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट्स में प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा, ‘अब आप भी अपनी दुनिया बसाओ, पवन सिंह को याद मत करो, क्योंकि आपके लिए वो अमिताभ बच्चन जैसा प्यार नहीं करते. अब आप ऐश्वर्या राय की तरह अपना अभिषेक देख लो और अपनी दुनिया बसाओ, क्योंकि पवन सिंह सलमान खान की तरह आपको प्यार नहीं करते.’

अक्षरा सिंह समय-समय पर ऐसे क्रिएटिव कंटेंट शेयर करती रहती हैं, जो उनके फॉलोअर्स को बांधे रखते हैं.अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ जल्द ही फिल्म ‘सात फेरे चार वचन’ और ‘अम्बे है मेरी मां’ में भी दिखने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब फिल्म का ट्रेलर आने वाला है.अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रह चुकी हैं.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment