Aligarh local news : ड्यूटी पर तैनात दरोगा को दो युवकों ने रॉड से मारकर किया लहूलुहान, आरोपी अरेस्ट,

सतीश कुमार

Aligarh,अमन शांति।उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेखौफ दो युवकों ने बीच सड़क पर दरोगा को सरेआम लाठी डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने दरोगा के सिर में लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। दरोगा को पीटता देख मौके पर लोगो भीड़ जमा हो गई। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनो युवकों पकड़ लिया और पास में ही चौकी बूथ पर बंद कर दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना रोरावर में तैनात दरोगा राघवेंद्र खेरेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां देवरिया निवासी दो युवक इमरान और वसीम पहुंच गए। दोनों युवकों ने दरोगा से देवरिया के लिए बस रुकवाकर बैठाने के लिए कहा इस पर दरोगा ने युवकों से स्वयं बस रोककर बैठने के लिए कह दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस बूथ में रखी लोहे की रॉड निकालकर दरोगा पर हमला कर दिया। सिर में रॉड लगते ही दरोगा लहूलुहान हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घटना में घायल हुए दरोगा को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार को भेजा है।

दरोगा को लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर आरोपी दोनों युवक मौके से भागने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। मारपीट करने वाले युवकों ने अपना नाम इमरान निवासी राघव नगर जिला देवरिया और दूसरे ने वसीम निवासी शाहिद नगर जिला देवरिया बताया है। दोनों आरोपी युवक देवरिया से अपने दोस्त से मिलने अलीगढ़ आए थे।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment